सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   itbp woman jawan alleges forced religious conversion case filed against husband and three others

Khatima: आईटीबीपी की महिला जवान का कराया धर्मांतरण, पति समेत तीन पर FIR दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Mon, 25 May 2026 11:24 AM IST
विज्ञापन
सार

खटीमा में आईटीबीपी की महिला जवान ने पति और दो अन्य लोगों पर लालच देकर जबरन धर्मांतरण कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

itbp woman jawan alleges forced religious conversion case filed against husband and three others
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

खटीमा में आईटीबीपी की महिला जवान का जबरन धर्मांतरण कराने के आरोप में पुलिस ने उसके पति समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। ग्राम दिया निवासी निवलेश राना ने पुलिस को तहरीर में आरोप लगाया कि उसका विवाह हिंदू रीति-रिवाज से वर्ष 2014 में हुआ था। विवाह के बाद वह आईटीबीपी में भर्ती हो गई। वर्तमान में लद्दाख में तैनात है। उसने बताया कि पति संदीप सिंह राना बेरोजगार है। वर्ष 2016 में मोहम्मदपुर भुड़िया निवासी कमलजीत सिंह और दान सिंह राना ने उसके पति को रोजगार के लिए पैसे व अन्य लालच दिए। लोभ में पति ने ईसाई धर्म अपना लिया।

उसने बताया कि पति ने उसे बताए बिना दोनों बच्चों के ईसाई नाम भी रख दिए और उन्हें चर्च ले जाने लगा। जब वह छुट्टी पर आई तो पति ने उससे कहा कि तुम्हें भी ईसाई धर्म अपनाना है। उसके इन्कार करने पर पति ने उसकी पिटाई की और उसे जबरन मोहम्मदपुर भुड़िया ले गया। वहां पास्टर दान सिंह राना ने जलकुंड में स्नान कराने के बाद उसका भी धर्मांतरण करा दिया लेकिन उसने हिंदू धर्म के अनुसार पूजा-पाठ नहीं छोड़ी। जबकि पति उसे पूजा पाठ नहीं करने देता है। मांग नहीं भरने देता। मंगलसूत्र भी नहीं पहनने देता है। उसने दोनों बच्चों को भी अपने कब्जे में रखा है। पास्टर को देने के लिए वह हर माह पैसे मांगता है। न देने पर बच्चों को मारने की धमकी देता है। विवश होकर वह पति को प्रत्येक माह पैसे देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईटीबीपी जवान ने आरोप लगाया कि 19 मई 2026 को पति मायके आया। उस पर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव डालते हुए कहने लगा कि 2,00,000 रुपये मिल जाएंगे। ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार करने के लिए अलग से 6000 रुपये प्रतिमाह भी मिलेंगे। महिला ने कहा कि वह पति के कृत्यों से मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान हो चुकी है।

विज्ञापन
Trending Videos

खटीमा में धर्मांतरण कराने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिले में ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - जितेंद्र चौधरी, एसपी क्राइम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed