सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   CM Dhami's big announcements, multi-purpose building and development works approved

Uk: भीमताल विधानसभा क्षेत्र में सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं, बहुउद्देशीय भवन और विकास कार्यों को मिली मंजूरी

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Fri, 05 Jun 2026 03:59 PM IST
विज्ञापन
सार

पर्यावरण दिवस के मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र के लिए कई विकास घोषणाएं कीं। इनमें बहुउद्देशीय भवन, उपतहसील निर्माण और स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए उच्च स्तरीय समिति गठन शामिल है।

CM Dhami's big announcements, multi-purpose building and development works approved
भीमताल सीएम धामी का स्वागत करते कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा की मांगों पर भीमताल विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न घोषणाएं की। सीएम धामी ने भीमताल में पूर्व सैनिकों और व्यापारियों की बैठक और अन्य कार्यक्रमों के लिए बहुउद्देशीय भवन निर्माण की घोषणा की। साथ ही भीमताल विधानसभा क्षेत्र में जिला विकास प्राधिकरण की ओर से स्थानीय लोगों को परेशान करने की शिकायत पर उच्च स्तरीय कमेटी गठित कर जल्द स्थानीय लोगों को लाभ देने, भीमताल भीमेश्वर महादेव मंदिर और पशुपतिनाथ मंदिर को मंदिर मिशन माला में शामिल करने की घोषणा की।
Trending Videos


सीएम ने रामगढ़ क्षेत्र में उपतहसील निर्माण की घोषणा की। साथ ही भीमताल नगर क्षेत्र में पेयजल संबंधित समस्या को कैबिनेट मंत्री के माध्यम से जल्द हल करने की बात कहीं। सीएम धामी ने कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा की सराहना करते हुए कहा कि कैड़ा भीमताल विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को हमेशा हल कराने में आगे रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed