पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   CM Pushkar Singh Dhami launched a scathing attack on Rahul Gandhi during the inauguration of Dhangadhi bridge

CM का तंज: कहा- एक पार्टी के युवराज पंतनगर से लौट गए, अल्मोड़ा नहीं जा सकते थे तो दून का दौरा क्यों रद्द किया

Mon, 06 Jul 2026 07:39 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर
अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर Published by: Heera Updated Mon, 06 Jul 2026 07:39 AM IST
सार

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने धनगढ़ी पुल के लोकार्पण के दौरान राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 'युवराज' पंतनगर आकर वापस लौट गए, और सवाल किया कि अगर वे अल्मोड़ा नहीं जा सकते थे तो देहरादून का दौरा क्यों रद्द किया। 

विज्ञापन
CM Pushkar Singh Dhami launched a scathing attack on Rahul Gandhi during the inauguration of Dhangadhi bridge
सीएम धामी

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धनगढ़ी पुल के लोकार्पण के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे को लेकर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने कहा कि एक पार्टी के युवराज पंतनगर आए और वापस लौट गए। कहा कि यदि वे अल्मोड़ा नहीं जा सकते थे तो देहरादून का दौरा क्यों रद्द कर दिया। इससे यह स्पष्ट होता है कि कांग्रेस का उत्तराखंड से कोई वास्तविक लगाव नहीं है।

विज्ञापन


धनगढ़ी पुल लोकार्पण कार्यक्रम में पत्रकारों से वार्ता के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जैसे रामनगर में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के चलते पर्यटन सीजन आता है, वैसे ही कांग्रेस के लिए केवल चुनाव के समय चुनाव पर्यटन का सीजन आता है। इसी दौरान कांग्रेसी नेताओं को उत्तराखंड की जनता की परेशानियां याद आती हैं। कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। प्रधानमंत्री 28 बार उत्तराखंड के दौरे पर आ चुके हैं और आगामी दौरों को लेकर भी उनकी तैयारियां पूरी हैं।

विज्ञापन

चुनाव अपने समय पर ही होंगे : सीएम
पत्रकारों के सवाल के जवाब में अगले विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव अपने ही समय पर होंगे। चुनाव आयोग की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। चुनाव आयोग के निर्देश के तहत ही चुनाव होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed