{"_id":"69b8619af5e1fe0feb02cabf","slug":"demand-for-notification-of-revenue-village-in-bindukhatta-lalkuan-news-c-418-1-ntl1014-4735-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम अधिसूचना की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम अधिसूचना की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं। लालकुआं। बिंदुखत्ता के निवासियों ने राज्य सरकार से वनाधिकार अधिनियम 2006 के तहत राजस्व ग्राम की अधिसूचना जारी करने की मांग की है। वनाधिकार समिति और पूर्व सैनिक संगठन बिंदुखत्ता ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन लालकुआं तहसीलदार को सौंपा। उन्होंने वन मंत्री के उस प्रस्ताव का विरोध किया। इस प्रस्ताव में 73 वर्ष से बसे बिंदुखत्ता को वनाधिकार अधिनियम के बजाय वनोन्मूलन कर राजस्व ग्राम बनाने की बात थी। यहां उमेश भट्ट, खिलाफ सिंह दानू, कैप्टन चंचल सिंह कोरंगा, कविराज धामी, कैप्टन इंदर सिंह पनेरी, एडवोकेट बलवंत बिष्ट, बीना जोशी, बलवंत संभल, नवीन जोशी, प्रकाश उत्तराखंडी, रणजीत सिंह गढ़िया, दीपक नेगी व खुशाल सिंह कोश्यारी आदि मौजूद थे।
Trending Videos