सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Devanagari and GCC Garikhet won the matches

Nainital News: देवनागरी और जीसीसी गैरीखेत ने जीते मैच

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Devanagari and GCC Garikhet won the matches
विज्ञापन
नैनीताल। मक्कार स्पोर्ट्स ग्रुप की ओर से आयोजित आठवें विकास जोशी स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का आगाज हो गया है। पहले दिन दो रोमांचक मुकाबलों में देवनागरी और जीसीसी गैरीखेत ने जीत दर्ज की।
Trending Videos

पहले मुकाबले में गेम चेंजर ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में 108 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी देवनागरी की टीम ने 12.4 ओवरों में चार विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। दूसरे मुकाबले में सिटी इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवरों में 81 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में जीसीसी गैरीखेत ने नौ ओवर में तीन विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। अंपायरिंग और स्कोरिंग जनक बिष्ट, मनोज धैला, बृजेश बिष्ट और नितिन ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed