सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dharmesh Prasad became President and Dharmendra Kumar became Secretary.

Nainital News: धर्मेश प्रसाद अध्यक्ष एवं धर्मेंद्र कुमार सचिव बने

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Dharmesh Prasad became President and Dharmendra Kumar became Secretary.
विज्ञापन
नैनीताल। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ नगर शाखा के चुनाव में धर्मेश प्रसाद अध्यक्ष एवं धर्मेंद्र कुमार सचिव बने हैं। रविवार को हुई मतदान प्रक्रिया में 172 सदस्यों में से 167 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। नगर पालिका परिसर में सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान प्रक्रिया हुई। शाम छह बजे से मतगणना हुई। अध्यक्ष पद के विजेता प्रत्याशी धर्मेश प्रसाद ने 64 मत प्राप्त किए जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कमल सिलेलान को 59 मत मिले। पूर्व अध्यक्ष त्रिलोचन टांक को 41 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर कमल कुमार को 89 वोट मिले जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी रवि कुमार 51 एवं संजय पवार को 19 वोट मिले। सचिव पद पर धर्मेंद्र कुमार को 83 और सोनू सहदेव को 79 वोट मिले। उपसचिव पद पर मुकेश कुमार मंटू को 79 और दीपक कुमार को 77 वोट मिले। चुनाव की सफलता में प्रदेश सचिव दिनेश कटियार, मुख्य चुनाव अधिकारी अमित सहदेव, मनोज चौहान आदि जुटे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed