{"_id":"69c440f835ab521dce04644f","slug":"due-to-the-fluctuating-weather-the-number-of-patients-increased-and-the-crowd-gathered-at-bd-pandey-hospital-nainital-news-c-238-1-shld1020-124050-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: मौसम के उतार-चढ़ाव से बढ़े मरीज, बीडी पांडे अस्पताल में उमड़ रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: मौसम के उतार-चढ़ाव से बढ़े मरीज, बीडी पांडे अस्पताल में उमड़ रही भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 26 Mar 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नगर में इन दिनों बदलते मौसम का असर लोगों की सेहत पर पड़ने लगा है। सुबह-शाम ठंड और दिन में चढ़ते पारे के चलते मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। बीडी पांडे अस्पताल में बुधवार को 450 की ओपीडी रही जिसमें वायरल फीवर और अन्य संक्रमण से पीड़ित मरीजों की संख्या 150 रही।
अस्पताल में बुखार, सर्दी, खांसी और वायरल संक्रमण से पीड़ित मरीज बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं। अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एमएस दुग्ताल ने बताया कि मौसम में अचानक बदलाव के कारण लोगों की इम्युनिटी प्रभावित हो रही है जिससे वायरल तेजी से फैल रहा है। खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने सलाह दी कि लोग सुबह-शाम ठंड से बचाव करें। हल्के गर्म कपड़े पहनें और दिन में तेज धूप से भी सावधानी बरतें। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, पर्याप्त पानी का सेवन करने के साथ संतुलित आहार लें। दिक्कत होने पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की है।
Trending Videos