सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   During the inspection by the administration, expensive books other than NCERT were found

Uk: तय दुकानों से एनसीईआरटी की महंगी किताबें मंगा रहे स्कूल, प्रशासन के निरीक्षण में सामने आई अनियमितता

अमर उजाला ब्यूरो Published by: गायत्री जोशी Updated Wed, 08 Apr 2026 11:21 AM IST
विज्ञापन
सार

नैनीताल में स्कूलों की मनमानी और किताबों की बिक्री में अनियमितताओं को लेकर प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए स्टेशनरी दुकानों का निरीक्षण किया।

During the inspection by the administration, expensive books other than NCERT were found
दुकान पर निरीक्षण करते अधिकारी। - फोटो : स्रोत : सूचना
विज्ञापन

विस्तार

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर मंगलवार को नैनीताल जिले में परगनाधिकारियों ने स्टेशनरी की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूलों की ओर से छात्रों को निश्चित दुकानों या निजी प्रकाशकों की किताबें खरीदने के लिए बाध्य करने, एनसीईआरटी पुस्तकों की उपलब्धता और अधिक मूल्य वसूलने जैसे बिंदुओं की गहनता से जांच की गई।

Trending Videos


अधिकारियों ने हल्द्वानी, रामनगर, नैनीताल, कोटाबाग, बेतालघाट और कैचीधाम सहित विभिन्न क्षेत्रों में दुकानों का निरीक्षण किया। हल्द्वानी में जांच के दौरान पाया गया कि कई विद्यालयों की ओर से कक्षा एक और उससे आगे की कक्षाओं में एनसीईआरटी के अतिरिक्त अन्य पुस्तकें अनिवार्य की गई हैं। इन अन्य पुस्तकों का मूल्य एनसीईआरटी की तुलना में काफी अधिक है। इस संबंध में मुख्य शिक्षा अधिकारी को संबंधित विद्यालयों के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति की गई है। कई विद्यालयों की ओर से प्ले ग्रुप, नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी का संचालन करने की जानकारी मिली। इनकी मान्यता के संबंध में शिक्षा विभाग से आख्या मांगी गई है। अन्य तहसीलों में भी इसी तरह की खामियां पाई गईं जिन पर मुख्य शिक्षा अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के लिए संस्तुति की गई है। प्रशासन ने कहा है कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण में मिलीं अनियमितताएं
निरीक्षण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि स्कूल की ओर से छात्रों को किसी विशेष दुकान या निजी प्रकाशक की किताबें खरीदने के लिए बाध्य न किया जाए। साथ ही, एनसीईआरटी की पुस्तकों की उपलब्धता और उनके निर्धारित मूल्य पर बिक्री की भी जांच की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed