{"_id":"69d62ba98dbc8fc2290102f0","slug":"video-three-members-of-a-family-fell-ill-after-consuming-datura-were-hospitalized-2026-04-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Nainital: धतूरा खाकर एक ही परिवार के तीन लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital: धतूरा खाकर एक ही परिवार के तीन लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती
गायत्री जोशी
Updated Wed, 08 Apr 2026 03:49 PM IST
Link Copied
नैनीताल जिले के ग्रामीण क्षेत्र में जहरीले पौधे धतूरा के सेवन से एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए। सभी को देर रात बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार निगलाट सिरोड़ी निवासी लक्ष्मी देवी (85) मंगलवार शाम खेत में साग तोड़ने गई थीं। आंखों से कम दिखाई देने के कारण वह अनजाने में साग के साथ धतूरा भी तोड़ लाई। शाम को लक्ष्मी देवी, उनके बेटे करन रौतेला (56) और बहू प्रियंका (25) ने वही सब्जी और रोटी खा ली। खाना खाने के कुछ ही देर बाद तीनों की तबीयत बिगड़ने लगी और उन्हें चक्कर आने लगे। परिवार की बेटी कोमल ने जिसने वह सब्जी नहीं खाई थी, उसने उनकी हालत देखी तो पूछताछ की। इसके बाद खेत में जाकर देखा गया तो पता चला कि सब्जी में धतूरा मिल गया था। आनन-फानन में परिजन तीनों को देर रात बीडी पांडे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भर्ती कर लिया। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एमएस दुग्ताल ने बताया कि धतूरा एक जहरीला पौधा है, जिसके सेवन से चक्कर आना, उलझन, बेहोशी जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। समय पर इलाज मिलने से मरीजों की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों ने लोगों से अपील की है कि खेतों से साग-सब्जी तोड़ते समय सावधानी बरतें और किसी भी अनजान पौधे का सेवन न करें। बताया कि अब तीनो की हालत ठीक है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।