{"_id":"69d62ba2c603e5892603c5b5","slug":"video-allegations-of-expensive-books-being-ordered-in-schools-raids-conducted-on-dms-orders-2026-04-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Nainital: स्कूलों में महंगी किताब मंगवाने का आरोप, डीएम के आदेश पर छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital: स्कूलों में महंगी किताब मंगवाने का आरोप, डीएम के आदेश पर छापेमारी
गायत्री जोशी
Updated Wed, 08 Apr 2026 03:49 PM IST
Link Copied
नैनीताल जिले के कई स्कूलों में निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें अनिवार्य किए जाने की शिकायत में प्रशासन हरकत में आ गया है। लोगों की शिकायत पर जिलाधिकारी के निर्देश पर देर शाम नैनीताल क्षेत्र में एसडीएम ने किताबों की दुकानों में छापेमारी की। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि विद्यालय में एनसीईआरटी के अलावा निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें खरीदने के लिए छात्रों पर दबाव बनाया जा रहा है, जिससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। जिस पर डीएम ने किताबों की दुकानों में छापेमारी के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश के बाद एसडीएम ने मंगलवार देर शाम नैनीताल क्षेत्र की कई किताबों की दुकानों में जांच की। इस दौरान किताबों की कीमत, प्रकाशक और सूची का मिलान किया गया। साथ ही दुकानों में किताब खरीदने पहुंचे छात्रों से भी पूछताछ की गई। प्रशासन यह भी जांच कर रहा है कि कहीं स्कूल स्तर पर किसी विशेष दुकान से किताबें खरीदने के लिए दबाव तो नहीं बनाया जा रहा। हालांकि पूछताछ में छात्रों व परिजनों ने ऐसी कोई बात नहीं होने की बात कही। एसडीएम नवाजिश खलीक ने बताया कि जांच के दौरान संबंधित दुकानदारों से आवश्यक दस्तावेज, किताबों की सूची व किताबें मांगी गई हैं और पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। यदि अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से अभिभावकों को राहत की उम्मीद जगी है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि शिक्षा के नाम पर किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।