{"_id":"6a6841a003725666500d03d7","slug":"elephant-calf-gets-separated-from-the-herd-in-jhirna-zone-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: झिरना पर्यटन जोन में झुंड से बिछड़ा तीन माह का हाथी का बच्चा, वन विभाग ने निगरानी में रखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: झिरना पर्यटन जोन में झुंड से बिछड़ा तीन माह का हाथी का बच्चा, वन विभाग ने निगरानी में रखा
Tue, 28 Jul 2026 11:14 AM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर
अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर
Published by: Heera
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:14 AM IST
सार
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के झिरना जोन में सोमवार सुबह करीब 2-3 माह का एक हाथी का बच्चा अपने झुंड से बिछड़ गया। वनकर्मियों ने गश्त के दौरान उसे अकेले घूमते देखा और काफी देर तक झुंड के न आने पर अधिकारियों को सूचना दी।
विज्ञापन
झुंड से बिछड़ा हाथी का बच्चा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के झिरना पर्यटन जोन में सोमवार सुबह करीब दो से तीन माह का हाथी का बच्चा अपने झुंड से बिछड़ गया। गश्त के दौरान वनकर्मियों ने उसे ग्रासलैंड में अकेले घूमते देखा। काफी देर तक आसपास कोई हाथियों का झुंड नहीं पहुंचा तो इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों को दी गई। अधिकारियों के निर्देश पर पहले उसे प्राकृतिक वातावरण में ही छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
इस दौरान हाथियों का झुंड वहां पहुंचा लेकिन बच्चे को अपने साथ नहीं ले गए। इसके बाद वन विभाग ने बच्चे का रेस्क्यू कर उसे झिरना वन चौकी में निगरानी में रखा है। सीटीआर निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने बताया कि उसे दोबारा ग्रासलैंड में छोड़ा जाएगा ताकि मूल झुंड उसे पहचानकर अपने साथ ले जा सके।
विज्ञापन