फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Patients forced to sleep in dirty sheets at the district hospital Pithoragarh

डीएम ने पकड़ी लापरवाही: पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में ना ड्रेस और ना नेमप्लेट, मरीज गंदी चादरों पर सोने को मजबूर

Tue, 28 Jul 2026 02:49 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: Heera Updated Tue, 28 Jul 2026 02:49 PM IST
सार

पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में मरीजों को गंदी चादरों और बदहाल शौचालयों का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य कर्मी न तो यूनिफॉर्म पहनते हैं और न ही नेम प्लेट लगाते हैं, जिससे मरीजों और तीमारदारों को डॉक्टर, नर्स या सफाई कर्मी की पहचान नहीं हो पाती। 

विज्ञापन
Patients forced to sleep in dirty sheets at the district hospital Pithoragarh
डीएम आशीष कुमार भटगाईं ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिथौरागढ़ जिले के सबसे बड़े जिला अस्पताल को अव्यवस्थाओं ने घेरा है। अस्पताल के बिस्तरों में मरीज गंदी चादरों में सोने के लिए मजबूर हैं। वहीं मरीजों को बदहाल शौचालयों का उपयोग करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। अस्पताल में कोई भी स्वास्थ्य कर्मी न तो अपनी ड्रेस पहनता है और ना ही नेम प्लेट लगाता है। ऐसे में मरीजों और तीमारदारों को पता नहीं चलता कि कौन डॉक्टर है और कौन सफाई कर्मी और स्टाफ नर्स। यह खामी और लापरवाही खुद डीएम ने पकड़ी।

विज्ञापन


जिला अस्पताल में मरीजों की सबसे अधिक भीड़ रहती है। रोजाना यहां 900 से अधिक मरीज बेहतर इलाज की उम्मीद में पहुंचते हैं। वहीं 120 से अधिक मरीजों को भर्ती किया जाता है। बीते दिनों संवाद न्यूज एजेंसी ने जिला अस्पताल में के वार्डों और शौचालयों में गंदगी, पानी की किल्लत, मरीजों को बाहर से दवा लिखने, हेल्प डेस्क को डॉक्टरों की उपलब्धता की जानकारी न होना सहित कई समस्याओं को लेकर खबरें प्रमुखता से प्रकाशित की गईं। इन खबरों का संज्ञान लेकर डीएम आशीष कुमार भटगाईं ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया तो उन्होंने कई खामियां पकड़ीं। अस्पताल में सफाई व्यवस्था बदहाल मिली। मरीज गंदी चादरों में सोते मिले। शौचालयों भी गंदगी से पटे हैं। औषधी भंडार में पर्याप्त दवा उपलब्ध है। इसके बाद भी मरीजों से बाहर से दवा मंगाई जा रही है। डीएम ने इन अव्वस्थाओं पर नाराजगी जताते हुए अस्पताल प्रबंधन को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं से समझौता हुआ तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन




हर स्वास्थ्य कर्मी को ड्रेस पहनना और नेम प्लेट लगाना होगा जरूरी
पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में डॉक्टर और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के लिए ड्रेस कोड लागू है। हैरानी है कि कोई भी ड्रेस नहीं पहनता। ऐसे में मरीजों को मालूम नहीं चलता कि कौन डॉक्टर है और कौन सफाई कर्मी और स्टाफ नर्स। डीएम ने हर स्वास्थ्य कर्मी को ड्रेस पहचने के साथ ही नेम प्लेट लगाने के सख्त निर्देश जारी किए हैं ताकि मरीजों को हर स्वास्थ्य कर्मी के बारे में जानकारी हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


समय से मैन्यू के हिसाब से मरीजों को मिलेगा भोजन
पिथौरागढ़। डीएम ने मरीजों से वार्ता कर भोजन के मिलने का समय और गुणवत्ता की जानकारी ली। कई मरीजों ने कहा कि भोजन की गुणवत्ता को सुधारने की जरूरत है। इस पर डीएम ने अस्पताल प्रबंधन को समय पर और मैन्यू के हिसाब से मरीजों को शुद्ध भोजन उपलब्ध करने के निर्देश दिए। 


डेल्प डेस्क से घर बैठे जान सकेंगे डॉक्टरों की उपलब्धता
पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में डेल्प डेस्क स्थापित है। हैरानी है कि हेल्प डेस्क में तैनात कर्मियों को अस्पताल में उपलब्ध डॉक्टरों की जानकारी नहीं है। ऐसे में मरीज डॉक्टरों और उनके कक्षों को खोजने के लिए भटकने के लिए मजबूर हैं। कई बार मरीजों को अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों के न होने का पता चलता है। डीएम ने इस पर नाराजगी जताई। उन्होंने हेल्प डेस्क संपर्क नंबर जारी किया। अब मरीज घर बैठे 9045848889 नंबर पर फोन कर मरीज चिकित्सक, एम्बुलेंस की उपलब्धता के साथ ही अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी हासिल कर सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed