सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Feed the girls with food and give them Dakshina

Nainital News: कन्याओं को खिलाए पकवान और दी दक्षिणा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Feed the girls with food and give them Dakshina
विज्ञापन

Trending Videos
नैनीताल। नवरात्र की नवमी पर कन्या पूजन के लिए जहां अन्य स्थानों पर कन्याएं मिलना मुश्किल होता है, वहीं नयना देवी मंदिर के समीप सैकड़ों कन्याएं सुलभ रहीं। सुबह से शाम तक यहां श्रद्धालुओं की आवाजाही लगी रही।

दर्जनों लोगों ने सामूहिक और व्यक्तिगत रूप से कन्या पूजन किया। श्रद्धालु नवमी पर हवन-पूजन के बाद कन्या पूजन के साथ ही व्रत का पारण करते हैं। आमतौर पर मोहल्लों में कन्याएं आसानी से नहीं मिलतीं, जिससे लोगों को इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में कई श्रद्धालु नयना देवी मंदिर में दर्शन के बाद पास के पार्क में पूजन करने लगे हैं। यहां सुबह से ही कन्याएं पहुंच जाती हैं और श्रद्धालु उनकी पूजा करते हैं। अयारपाटा वार्ड की नीमा और डीएसबी परिसर की शालिनी ने बताया कि वे बीते कई वर्षों से पूजन के लिए यहां आ रही हैं। कन्याओं को पकवान खिलाए गए और दक्षिणा भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

......
ज्योलीकोट में हुआ कन्या पूजन
ज्योलीकोट। अष्टमी और रामनवमी का पर्व श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया। ज्योलीकोट सरियाताल चोपड़ा बेलुवाखान सहित अन्य इलाकों में कन्या पूजन, मंदिरों में पूजा, सुंदरकांड का पाठ करते हुए सुख-समृद्धि की कामना की गई। अनेक स्थानों पर अखंड रामायण पाठ का आयोजन भी चल रहा है। संवाद


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed