सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Fever outbreak started as the weather changed

Nainital News: मौसम बदलते ही शुरू हुआ बुखार का प्रकोप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Fever outbreak started as the weather changed
विज्ञापन
धानाचूली। धारी क्षेत्र के धानाचूली, पदमपुरी, कसियालेख, चौखुटा, पोखराड़, सुंदरखाल, लेटीबुगा, सुनकिया, बूढ़ीबना, लोद समेत कई गांवों में बदलते मौसम के कारण लोगों की सेहत प्रभावित हो रही है। तापमान में उतार-चढ़ाव के काण पदमपुरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
Trending Videos

अस्पताल में रोजाना बुखार, खांसी और जुकाम से पीड़ित 30 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार, दिन में गर्मी और हवा के कारण वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। यह संक्रमण बच्चों और बुजुर्गों को विशेष रूप से प्रभावित कर रहा है। इसके अलावा, पेड़ों से निकलने वाले परागकण के कारण एलर्जी के मरीज भी बढ़ रहे हैं। अस्पताल में रोजाना 10 लोग एलर्जी की शिकायत लेकर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल इस मौसम में लोग ज्यादा बीमार पड़ते हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. हिमांशु कांडपाल ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बदलते मौसम में स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed