सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   From tomorrow, a new organization will collect and dispose of garbage from door to door.

Nainital News: कल से घर-घर कूड़ा उठान एवं निस्तारण नई संस्था करेगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
From tomorrow, a new organization will collect and dispose of garbage from door to door.
विज्ञापन
नैनीताल। शहर में घर-घर कूड़ा उठान और उसके निस्तारण का कार्य बुधवार से एसडब्ल्यूएम सेल (सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट) संभालेगा। नगर पालिका ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह निर्णय पिछली बोर्ड बैठक में लिया गया था।
Trending Videos

नगर पालिका ने कूड़ा उठान के लिए विस्तृत प्रारूप तैयार किया है। इसमें चालकों, हेल्परों और वार्ड स्तर पर कार्मिकों की भूमिका स्पष्ट की गई है। बुधवार से सेल के कार्मिक यह कार्य शुरू कर देंगे। इस नई व्यवस्था से शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार आने की उम्मीद है। मुख्य सफाई निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि कूड़ा उठान के लिए उपयोग में लाए जाने वाले 18 वाहनों के लिए चालक और हेल्पर नियुक्त किए गए हैं। प्रत्येक वार्ड में घर-घर कूड़ा उठान के लिए भी कार्मिकों की जिम्मेदारी तय की जा चुकी है। इससे पहले यह कार्य टीबीआई दीक्षांक वेस्ट मैनेजमेंट संस्था कर रही थी। उसकी सफाई व्यवस्था शुरुआत से ही सवालों के घेरे में रही थी जिससे शहरवासियों को परेशानी हो रही थी। बीती बोर्ड बैठक में सभी सदस्यों ने एकराय होकर इस ठेके को रद्द करने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed