फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Galaxy and Ayarpata won their respective matches

Nainital News: गैलेक्सी और अयारपाटा ने जीते अपने-अपने मैच

Sun, 12 Jul 2026 01:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 12 Jul 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Galaxy and Ayarpata won their respective matches
नैनीताल। मल्लीताल खेल मैदान में आयोजित लैंडोलीग फुटबाल प्रतियोगिता में शनिवार को रोमांचक मुकाबले खेले गए जिसमें गैलेक्सी और अयारपाटा ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

शनिवार को पहला मैच डीएफसी और गैलेक्सी एफसी के बीच खेला गया। एकतरफा मुकाबले में गैलेक्सी एफसी ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए डीएफसी को 2-0 से शिकस्त दी। गैलेक्सी की शानदार जीत की स्टार खिलाड़ी सौम्या रहीं जिन्होंने शानदार खेल दिखाते हुए टीम के लिए दोनों महत्वपूर्ण गोल दागे। वहीं दूसरे मुकाबले में अयारपाटा ने यूनिवर्सल एफसी को 2-1 के अंतर से पराजित किया। मैदान पर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। मैच के दौरान अयारपाटा और यूनिवर्सल की ओर से गौरव, आलिम ने 1-1 गोल किया जबकि यूनिवर्सल की टीम के प्रकाश दीप ने एक गोल किया। खेल आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में पद्मभूषण भगत सिंह कोश्यारी (पूर्व मुख्यमंत्री) उपस्थित रहे। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, कविता गंगोला, डॉ. गिरीश रंजन तिवारी, सभासद भगवत रावत, सचिन नेगी, शैलेंद्र बर्गली, मनोज जोशी, डॉ. मनोज बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed