सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Gonda, Shahbad, and Bhopal seal their spots in the semi-finals.

Nainital News: गोंडा, शाहबाद और भोपाल ने सेमीफाइनल का टिकट किया पक्का

संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 17 Jun 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Gonda, Shahbad, and Bhopal seal their spots in the semi-finals.
विज्ञापन
नैनीताल। अमर उजाला और डीएसए की ओर से आयोजित 100वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता में मंगलवार को खेले गए मुकाबलों में मन्ना उस्ताद हॉकी क्लब गोंडा, ऋषि मारकंडे हॉकी क्लब शाहबाद और भोपाल इलेवन ने शानदार खेल दिखाते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

दिन का पहला मुकाबला मन्ना उस्ताद हॉकी क्लब गोंडा और पोस्ट ऑफिस रिक्रिएशन क्लब मुंबई के बीच खेला गया। गोंडा के स्टार खिलाड़ी आकाश ने शानदार खेल दिखाते हुए 3, 6, 16 और 23वें मिनट में लगातार चार गोल दागे। इसके बाद आशीष ने 39वें और दिव्यांशु ने 43वें मिनट में गोल कर टीम की जीत पक्की कर दी। मुंबई के लिए अभिषेक ने 42वें और 57वें मिनट में दो गोल किए। इस एकतरफा मैच में गोंडा ने मुंबई को 6-2 के बड़े अंतर से शिकस्त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मैच ऋषि मारकंडे हॉकी क्लब शाहबाद और एनईआर वाराणसी के मध्य हुआ। शाहबाद की ओर से दीपक ने 15वें, नवीन ने 26वें, सुनील मान ने 39वें और सौरभ ने 54वें मिनट में एक-एक गोल किया। शाहबाद के आक्रामक खेल के आगे विपक्षी टीम पूरी तरह धराशायी हो गई और 4-0 से मैच हार गई।
विज्ञापन

तीसरे मुकाबले में भोपाल इलेवन ने मुंबई पुलिस को 1-0 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई। भोपाल के लिए निर्णायक गोल रियउनुअल ने खेल के 28वें मिनट में किया। अंपायरिंग की जिम्मेदारी लाल खान, फैजान, माहेश्वर नेगी, मोहित रावत और मनीष द्विवेदी ने संभाली। मनोज चौहान ने कमेंट्री की। तकनीकी समिति में राजेश साह, रोहित साह, दीपक साह, ललित साह, कैलाश बोरा, संजय गुप्ता और राजीव मल्होत्रा शामिल रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed