सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haldwani Bar election results Govind Bisht became president and Mohan Bisht was elected secretary

हल्द्वानी बार चुनाव नतीजे: 13 घंटे चली मतगणना, गोविंद बिष्ट बने अध्यक्ष, मोहन बिष्ट चुने गए सचिव

संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Sun, 29 Mar 2026 10:01 PM IST
विज्ञापन
सार

हल्द्वानी बार एसोसिएशन चुनाव में 13 घंटे चली मतगणना के बाद परिणाम घोषित हुए। अध्यक्ष पद पर गोविंद सिंह बिष्ट ने किशोर पंत को हराया, जबकि सचिव पद पर मोहन सिंह बिष्ट विजयी रहे।

Haldwani Bar election results Govind Bisht became president and Mohan Bisht was elected secretary
गोविंद बने बार एसोसिएशन अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हल्द्वानी बार एसोसिएशन के चुनाव की मतगणना शनिवार शाम से रविवार की तड़के तक चलती रही। 13 घंटे की काउंटिंग के बाद अध्यक्ष पद पर गोविंद सिंह बिष्ट और सचिव पद पर मोहन सिंह बिष्ट विजेता घोषित किए गए।

Trending Videos


मुख्य चुनाव अधिकारी आनंद पांडे की देखरेख में रविवार सुबह पांच बजे तक 1082 मतों की गणना की गई। अध्यक्ष पद पर गोविंद बिष्ट ने निवर्तमान अध्यक्ष किशोर पंत को बड़े अंतर से पराजित किया। गोविंद पूर्व में भी एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिव पद पर मोहन सिंह ने विनीत परिहार, उपाध्यक्ष पद पर ललित मेर ने जितेंद्र सिंह बिष्ट, महिला उपाध्यक्ष पद पर बसंती बिष्ट ने निशा आर्या, संयुक्त सचिव पद पर सुधांशु तिवारी ने विपिन कुमार, संयुक्त सचिव प्रेस पद पर बानू कबड़वाल ने मनीष गोयल, लेखाधिकारी पद पर गौरव सिंह बिष्ट ने आरपी पांडे और कोषाध्यक्ष पद पर गौरव कपूर ने हरेंद्र पडियार को हराया।

कैलाश पाठक, मयंक प्रकाश, राहुल भट्ट, राकेश कुकरेती, हिमानी सनवाल, सुनीता भट्ट सदस्य चुने गए। निर्वाचन प्रक्रिया में चुनाव अधिकारी हिमांशु डालाकोटी, मनोज बिष्ट, विशाल शर्मा, सुनील कुमार, मोहित मैनाली, मोहित पांडे, शिवकुमार, मृदुल जोशी, बृजेश बिष्ट, डिंपल रावल, महेंद्र बुटौला आदि ने सहयोग किया।

किसे कितने मत मिले

  • अध्यक्ष - गोविंद बिष्ट (686), किशोर पंत (371)
  • सचिव - मोहन बिष्ट (558) - विनीत परिहार (344), कुंदन सिंह (108), सौरभ बिष्ट (48)
  • उपाध्यक्ष - ललित मेर (570), जितेंद्र सिंह(437)
  • महिला उपाध्यक्ष - बसंती बिष्ट (634), निशा आर्या (385)
  • कोषाध्यक्ष - गौरव कपूर (422), हरेंद्र पडियार (394), चंदन बोरा (227)

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed