{"_id":"6a592f45f51e6ec578081c71","slug":"haldwanis-brother-sister-duo-won-medals-in-the-jujitsu-championship-haldwani-news-c-337-1-ha11015-134628-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: हल्द्वानी के भाई-बहन की जोड़ी ने जुजित्सु चैंपियनशिप में जीते पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: हल्द्वानी के भाई-बहन की जोड़ी ने जुजित्सु चैंपियनशिप में जीते पदक
Fri, 17 Jul 2026 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। कजाकिस्तान के अल्माटी में चल रही एशियन यूथ एवं सीनियर जुजित्सु चैंपियनशिप में हल्द्वानी के भाई-बहन की जोड़ी ने देश के लिए रजत और कांस्य पदक जीता है। दोनों खिलाड़ी हल्द्वानी स्टेडियम में खिलाड़ियों को अभ्यास भी कराते हैं।
जुजित्सु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के निदेशक प्रशासन सतीश जोशी ने बताया कि चैंपियनशिप में एशिया के 37 देशों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। हल्द्वानी की रिद्धिमा नेगी ने अंडर-21 के 45 किलो भारवर्ग की फाइटिंग स्पर्धा में रजत पदक जीता। वह स्वर्ण पदक से मामूली अंतर से चूक गईं। भाई अविघ्न नेगी ने अंडर-16 वर्ग के 40 किलो भारवर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम जुजित्सु इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय कुमार जोशी के नेतृत्व में कजाकिस्तान गई है। इस उपलब्धि पर खेल मंत्री रेखा आर्य, सांसद अजय भट्ट, राज्य खेल परिषद के अध्यक्ष कुलदीप सिंह बुटोला, ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेश नेगी, जिला क्रीड़ाधिकारी निर्मला पंत आदि ने दोनों को बधाई दी है।