{"_id":"6a592f1b1b147c8c420fb1f6","slug":"the-roles-of-fighters-were-brought-to-life-on-stage-haldwani-news-c-8-1-hld1029-800870-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: सेनानियों की भूमिकाओं को मंच पर जीवंत किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: सेनानियों की भूमिकाओं को मंच पर जीवंत किया
Fri, 17 Jul 2026 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। संगीत नाटक अकादमी और सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र नई दिल्ली के सहयोग से बुधवार रात आनंदा अकादमी में कालिदास जयंती पर देशभक्ति से ओत-प्रोत नाटक ‘क्रांति गीत-वंदे मातरम’ का आयोजन किया गया। नाटक में कालिदास द्वारा रचित अभिज्ञान शाकुंतलम और वंदे मातरम से संबंधित घटनाओं को प्रभावी तरीके से दर्शाया गया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ स्वतंत्रता सेनानी राम सिंह बिष्ट और जोगाराम आर्या के चित्रों पर माल्यार्पण के साथ हुआ। नाटक का निर्देशन सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र नई दिल्ली के जिला स्रोत व्यक्ति डॉ.डीएन भट्ट और भूपेंद्र सिंह बिष्ट ने किया। नाटक में वरिष्ठ रंगकर्मी हरीश चंद्र पांडे, घनश्याम भट्ट, राजीव कुमार शर्मा, डॉ.डीएन भट्ट आदि ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की भूमिकाओं को मंच पर जीवंत किया। मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट ने कहा कि नई पीढ़ी को आजादी के आंदोलन से सीख लेनी चाहिए। यहां विशिष्ट अतिथि रविशंकर शर्मा, प्रदीप बिष्ट, दीक्षा बिष्ट, सुशीला उप्रेती, प्रधानाध्यापिका माया बिष्ट, गौरव जोशी, ललित कर्नाटक, भास्कर भौर्याल, राजीव कुमार शर्मा आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन