सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Hot winds wreak havoc in Uttarakhand, Meteorological Department issues alert

Uttarakhand Weather: हल्द्वानी में गर्म हवाओं का कहर, पारा 41 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Fri, 22 May 2026 09:48 AM IST
विज्ञापन
सार

हल्द्वानी में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल राहत के आसार नहीं हैं। 

Hot winds wreak havoc in Uttarakhand, Meteorological Department issues alert
हल्द्वानी में गर्मी से बचने के लिए मे चेहरा ढककर जाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

 हल्द्वानी में गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बृहस्पतिवार दोपहर में हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह से ही दोपहर जैसी तपन महसूस हुई। गर्मी से लोगों पसीने से तरबतर हो गए। कई लोग सिर ढककर घरों से निकले। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल राहत के आसार नहीं हैं। गर्मी के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने भी सभी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया है।

Trending Videos


दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम दिखाई दी। पार्क, बाजार और चौराहों पर सामान्य दिनों की तुलना में कम भीड़ रही। सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चालकों और बाहर काम करने वाले लोगों को हुई। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुक्तेश्वर की ठंडी वादियां भी गर्मी से अछूती नहीं रही। यहां भी अधिकतम तापमान 30 का आंकड़ा पार कर 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने लोगों को तेज धूप में घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed