सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Female bouncer strangles young man to death

महिला बाउंसर ने प्रेमी को मार डाला: आधी रात में वारदात, अर्धनग्न हालत में था शव; युवक के फोन में है ऐसा वीडियो

संवाद न्यूज एजेंसी, हाटा (कुशीनगर) Published by: Akash Dubey Updated Fri, 22 May 2026 11:25 AM IST
विज्ञापन
सार

मेले में शैलेश शुक्ल की बुधवार रात बाउंसर आरती अहिरवार ने गला दबाकर हत्या कर दी। शैलेश उसे अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल करता था। पुलिस ने आरती को हिरासत में लिया।

Female bouncer strangles young man to death
महिला बाउंसर ने प्रेमी को मार डाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पुरानी बर्फ फैक्टरी के सामने लगे मेले में काम करने वाले सेवरही थाना क्षेत्र के पिपरा मुस्तकिल अगरवा गांव के शुक्ल टोला निवासी 34 वर्षीय शैलेश शुक्ल की उसकी बाउंसर महिला ने गला दबाकर बुधवार की रात हत्या कर दी।

Trending Videos

भागते समय गश्त कर रही पुलिस ने हिरासत में ले लिया। आरोपी बाउंसर गाजियाबाद की रहने वाली है। एक ही कंपनी में काम करने के दौरान दोनों में संबंध था। पुलिस ने युवक का अर्धनग्न शव कब्जे में ले लिया। युवती से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक के गले की हड्डी टूटने की बात कही गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शैलेश शुक्ल लंदन ब्रिज मेले में काम करते थे। उसी मेले में गोविंदपुरम, थाना बापूधाम, जिला गाजियाबाद की आरती अहिरवार भी काम करती थी। लंबे समय से एक साथ काम करने के दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ गईं।

विज्ञापन

बुधवार की रात दोनों में विवाद हो गया। शैलेश के साथ काम करने वाले साथियों ने बताया कि दोनों ने पहले काफी अच्छे से बातचीत की फिर किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। लोगों ने समझा यह इन दोनों के बीच का मामला है, खुद सुलझा लेंगे।

रात में करीब 1:30 बजे दोनों ने साथ खाना भी खाया। फिर सोने चले गए। माना जा रहा है कि उसके बाद आरती ने शैलेश की गला दबाकर हत्या कर दी और वहां से जाने की कोशिश कर रही थी, तभी गश्त कर रही पुलिस ने उसे संदेह के आधार पर हिरासत में ले लिया। पूछताछ की तो उसने सच्चाई उगल दी। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतक शैलेश शुक्ल ने मोबाइल फोन में आरती अहिरवार का अश्लील वीडियो बना लिया था।

आरोप है कि वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था। इसको लेकर दोनों में विवाद चल रहा था। वीडियो को डिलीट कराने के लिए बुधवार को आरती गाजियाबाद से आई। रात में भी इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी के बाद विवाद बढ़ा तो आरती ने गुस्से में आकर वारदात को अंजाम दे दिया। सूत्रों ने बताया कि घटना के समय शैलेश शुक्ल नशे में था। फॉरेंसिक टीम ने मौके से जांच के लिए मोबाइल फोन समेत अन्य साक्ष्य एकत्र किया।

आरोपी बाउंसर महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दोनों के बीच अवैध संबंध होने की बात जांच में सामने आई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसके साथ काम करने वालों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है। - सिद्धार्थ वर्मा, एएसपी कुशीनगर

गोरखनाथ मेले में बढ़ीं नजदीकियां, हाटा मेले में अवैध संबंध का खूनी अंत
शैलेश की मौत ने कर्मचारियों को स्तब्ध कर दिया है। गोरखनाथ मेले से दोनों में बढ़ीं नजदीकी का हाटा मेले में खूनी अंत हो गया। देर रात हुई इस वारदात के बाद पुलिस मामले की तह तक पहुंचने में जुटी है। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी आरती अहिरवार दूसरे जिले में आयोजित मेले में ड्यूटी कर रही थी। बुधवार की रात करीब आठ बजे वह हाटा पहुंची थी। वह सीधे शैलेश शुक्ल के पास गई। जानकारी के मुताबिक, दोनों की मुलाकात विभिन्न जिलों में लगने वाले मेलों के दौरान हुई थी।

गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर परिसर में लगे मेले में भी दोनों ने साथ काम किया था। वहीं से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं, जबकि दोनों पहले से शादीशुदा थे। आरती मेले में महिला सुरक्षाकर्मी थी, शैलेश आयोजन से जुड़े कार्य देखता था। मेले में काम करने वाले लोगों का कहना है कि दोनों अक्सर साथ दिखाई देते थे, लेकिन उनके बीच चल रहे तनाव की भनक किसी को नहीं थी। पुलिस की जांच में भी पता चला है कि युवक के मोबाइल फोन में युवती से जुड़ा आपत्तिजनक वीडियो था। पुलिस मोबाइल डाटा, कॉल डिटेल और अन्य डिजिटल साक्ष्यों को खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed