सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Female Bouncer Strangles Youth to Death

Kushinagar News: बाउंसर महिला ने गला दबाकर युवक को मार डाला

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 22 May 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Female Bouncer Strangles Youth to Death
विज्ञापन
हाटा(कुशीनगर)। नगर की पुरानी बर्फ फैक्टरी के सामने लगे मेले में काम करने वाले सेवरही थाना क्षेत्र के पिपरा मुस्तकिल अगरवा गांव के शुक्ल टोला निवासी 34 वर्षीय शैलेश शुक्ल की उसकी बाउंसर महिला ने गला दबाकर बुधवार की रात हत्या कर दी। वारदात के बाद भागने की कोशिश कर रही आरोपी को गश्त कर रही पुलिस ने संदेह के आधार पर हिरासत में ले लिया। आरोपी बाउंसर गाजियाबाद की रहने वाली है। एक ही कंपनी में काम करने के दौरान दोनों में संबंध था। पुलिस ने युवक का अर्धनग्न शव कब्जे में ले लिया। युवती पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मेंं युवक के गले की हड्डी टूटने की बात कही गई है।

जानकारी के अनुसार, शैलेश शुक्ल लंदन ब्रिज मेले में काम करते थे। उसी मेले में गोविंदपुरम, थाना बापूधाम, जिला गाजियाबाद की रहने वाली आरती अहिरवार भी काम करती थी। लंबे समय से एक साथ काम करने के दौरान दोनोंं में नजदीकियां बढ़ गईं। बुधवार की रात दोनों में विवाद हो गया। शैलेश के साथ काम करने वाले साथियों ने बताया कि दोनों ने पहले काफी अच्छे से बातचीत की फिर किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। लोगों ने समझा यह इन दोनों के बीच का मामला है, खुद सुलझा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में करीब 1:30 बजे दोनों ने साथ खाना भी खाया। फिर सोने चले गए। माना जा रहा है कि उसके बाद आरती ने शैलेश की गला दबाकर हत्या कर दी और वहां से जाने की कोशिश कर रही थी, तभी गश्त कर रही पुलिस ने उसे संदेह के आधार पर हिरासत में ले लिया। पूछताछ की तो उसने सच्चाई उगल दी।
विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतक शैलेश शुक्ल ने मोबाइल फोन में आरती अहिरवार का अश्लील वीडियो बना लिया था। आरोप है कि वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला को ब्लैकमेल करता था। इसी बात को लेकर दोनों मेंं लंबे समय से विवाद चल रहा था। वीडियो को डिलीट कराने के लिए बुधवार को आरती गाजियाबाद से आई। रात में भी इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी के बाद विवाद बढ़ा तो आरती ने गुस्से में आकर वारदात को अंजाम दे दिया। सूत्रों ने बताया कि घटना के समय शैलेश शुक्ल नशे में था। फाॅरेंसिक टीम ने मौके से जांच के लिए मोबाइल फोन समेत अन्य साक्ष्य एकत्र किया।
-
आरोपी बाउंसर महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दोनों के बीच अवैध संबंध होने की बात जांच में सामने आई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसके साथ काम करने वालों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है। -सिद्धार्थ वर्मा, एएसपी कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed