{"_id":"6a0f762410e338c6a30a6c9d","slug":"dispute-with-father-over-dj-youth-ends-life-by-consuming-poisonous-substance-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-160276-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: डीजे को लेकर पिता से विवाद...युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: डीजे को लेकर पिता से विवाद...युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 22 May 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। तिलक समारोह की तैयारियों के बीच परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। डीजे को लेकर पिता-पुत्र के बीच हुए विवाद के बाद नाराज युवक ने बुधवार की शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के दौरान गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम छा गया। दरवाजे पर तिलक लेकर पहुंचे लोग आधी रात तक इंतजार करने के बाद लौट गए।
अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सेंदुआर गांव के टोला झुगंहिया निवासी लौहर प्रसाद के 22 वर्षीय पुत्र पवन कुमार की शादी गोरखपुर जिले के चौरीचौरा थाना क्षेत्र के टेगनापार गांव निवासी जोखू प्रसाद की पुत्री से तय हुई थी। बुधवार को तिलक होना था, जबकि 27 मई को शादी होने वाली थी। बुधवार शाम तिलक कार्यक्रम की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान डीजे साउंड कमजोर बजने पर पवन कुमार ने अपने पिता से डीजे बदलने की बात कही। इसी बात पर दोनों में कहासुनी हो गई।
विवाद से आहत पवन कुमार ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया और लड़की पक्ष को फोन कर बताया कि उसने जहर खा लिया है। तिलक लेकर न आएं। हालांकि, तब तक लड़की पक्ष के लोग तिलक का सामान लेकर घर से निकल चुके थे। सूचना मिलने पर कुछ लोग रास्ते से लौट गए, जबकि कुछ लोग लड़के के घर तक पहुंच गए।
विज्ञापन
इधर, जहर खाने की जानकारी होने पर परिजन पवन कुमार को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां देर रात उनकी मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। थानाध्यक्ष परविंदर राय ने बताया कि युवक ने डीजे को लेकर पिता से विवाद किया और घर में रखा जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली।

Trending Videos