सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bolero Overturns into Ditch: One Dead, Four Injured

Kushinagar News: गड्ढे में पलटी बोलेरो, एक की मौत, चार घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 22 May 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Bolero Overturns into Ditch: One Dead, Four Injured
विज्ञापन
पडरौना। रविंद्र नगर धूस थाना क्षेत्र के रामपुर चौराहा के पास बृहस्पतिवार की शाम को बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। बोलेरो में सवार एक अधेड़ की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने बोलेरो में फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाल एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां घायलों का इलाज चल रहा है।
Trending Videos

भिसवा सरकारी के ठगही (55) अपने गांव के लोगों के साथ मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सुबह बोलेरो से गए थे। मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। कुबेरस्थान-पडरौना मार्ग पर शाम को बोलेरो अभी रामपुर चौराहा के पास पहुंची थी कि सड़क के किनारे गड्ढे में चली गई और पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोलेरो में सवार लोगों में हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। लोगों ने घायलों को बोलेरो का शीशा तोड़कर बाहर निकाला और मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में पहुंचाया, जहां डाक्टर ने ठगही को मृत घोषित कर दिया। घायल चार लोगों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक के झपकी आने से हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed