सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Skull Not Found After Day-Long Search; GRP to Conduct DNA Testing

Kushinagar News: पूरे दिन तलाश के बाद नहीं मिली खोपड़ी, डीएनए जांच कराएगी जीआरपी

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 22 May 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Skull Not Found After Day-Long Search; GRP to Conduct DNA Testing
विज्ञापन
कुशीनगर/तमकुहीरोड। सेवरही थाना क्षेत्र के पिपराघाट मुस्तकिल गांव के टोला जयपुर निवासी बेटी शब्बा के हत्यारोपी बिग्गन अंसारी के घर लखनऊ से जीआरपी सीओ के नेतृत्व में फाॅरेंसिक टीम बृहस्पतिवार दोपहर में पहुंची। गांव के तालाब और आरोपी की ओर से बताए गए संभावित ठिकानों पर शब्बा की हत्या के बाद फेंकी गई खोपड़ी को ढूंढ़ा, लेकिन सफलता नहीं मिली। जिस घर में बेटी को टुकड़ों में बहनोई व बहन की मदद से काटा था, उस कमरे से फाॅरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाया। सीओ ने बताया कि किशोरी का सिर्फ धड़ बरामद हुआ है, अभी सिर नहीं मिला है। इसलिए बिग्गन की डीएनए जांच कराई जाएगी, ताकि साक्ष्य और मजबूत हो सके। शाम को जीआरपी की टीम लखनऊ रवाना हो गई।

पिपरा मुस्तकिल गांव के टोला जयपुर निवासी बिग्गन की 16 वर्षीय छोटी बेटी शब्बा गांव के एक दूसरे समुदाय के युवक से बात करती थी। इससे बड़ी दो बेटियों की हरकत से आहत बिग्गन को इसकी जानकारी हुई तो वह शब्बा की हत्या करने की योजना बना ली। 16 मई की रात को घर में दो धारदार हथियार से अपने बहनोई और बहन की मदद से उसका सर धड़ से अलग कर दिया। छह टुकड़ों में शरीर को काटकर बैग में रखा और बैंग को बाक्स में भरकर ई रिक्शा से लेकर घर से करीब चार किमी दूर तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन पर पहुंचा और गोमतीनगर-छपरा एक्सप्रेस में ले जाकर स्लीपर कोच में रख दिया और एसी कोच के रास्ते नीचे उतरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान तीनों की तस्वीर एसी कोच में लगे सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई। पूछताछ में बताया कि बेटी की खोपड़ी गांव के तालाब में फेंकी थी। लखनऊ से आए जीआरपी के सीओ के नेतृत्व में गोताखोरों से बृहस्पतिवार को भी करीब तीन घंटे तलाश की, लेकिन खोपड़ी नहीं मिली। इसके अलावा घर के सभी कमरों व घर के अंदर पर भी टीम ने तलाश की। गांव वालों से जीआरपी सीओ ने अलग-अलग पूछताछ की। गांव वालों ने शब्बा के बारे में बताया कि वह काफी मेहनती थी। प्रेम संबंध के बारे में किसी ने कुछ नहीं बताया। गांव में दूसरे दिन घटना की चर्चा रही। पुलिस ने बिग्गन के मकान में अपना ताला लगा दिया है। इसके बाद सीओ तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन पर भी अपनी टीम के साथ गए।
विज्ञापन
Trending Videos

-
-जिस घर में शब्बा की हत्या की गई थी, उस स्थान से मिट्टी का जांच के लिए नमूना फाॅरेंसिक टीम ने लिया। घर और तालाब में भी तलाश कराई गई, लेकिन किशोरी की खोपड़ी नहीं मिली। गांव वालों से भी आरोपी के बारे में जानकारी ली गई। सिर्फ ट्रेन की बोगी से बक्से में धड़ बरामद किशोरी की हुई है।आरोपी घटना तो कबूल लिए हैं, लेकिन साक्ष्य को मजबूत करने के लिए डीएनए की जांच बिग्गन की कराई जाएगी। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अमित सिंह,जीआरपी सीओ लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed