सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   hunger strike against liquor continues for the fifth day in the Mangoli and Bajun areas of Nainital

Nainital: शराब के खिलाफ अनशन शुरू, दुकान खोलने का किया विरोध; पांचवें दिन भी जारी रहा आंदोलन

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Fri, 03 Apr 2026 10:26 AM IST
विज्ञापन
सार

नैनीताल के मंगोली, बजून और रातीघाट क्षेत्रों में प्रस्तावित और संचालित शराब की दुकानों के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध लगातार तेज हो रहा है। पांचवें दिन भी महिलाओं और स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन जारी रखा। 

hunger strike against liquor continues for the fifth day in the Mangoli and Bajun areas of Nainital
मंगोली में धरने पर बैठ पोस्टर बनाती महिलाएं। - फोटो : स्रोत : स्थानीय
विज्ञापन

विस्तार

नैनीताल के मंगोली व बजून क्षेत्र में प्रस्तावित शराब की दुकान के खिलाफ ग्रामीणों का आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। पांचवें दिन भी महिलाओं और स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन जारी रखा। बजून में अधौड़ा की ग्राम प्रधान प्रेमा मेहरा व मंगोली में खमारी की महिला हेमलता ध्यानी अनशन में बैठ गई हैं।नैनीताल के समीपवर्ती क्षेत्र मंगोली व बजून में शराब की दुकानों का विरोध जारी है। बृहस्पतिवार को महिलाओं ने पोस्टरों पर स्लोगन लिख शारब की प्रस्तावित दुकानों के बाहर चिपकाए हैं।

Trending Videos


उनका कहना है कि आबादी के बीच शराब की दुकान खुलने से माहौल खराब होगा और इसका सबसे ज्यादा असर युवाओं पर पड़ेगा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक क्षेत्र से दुकानों को हटाने का आदेश नहीं आएगा तब तक अनशन जारी रहेगा।प्रदर्शन में क्षेत्र पंचायत सदस्य हिमांशु पांडे, ग्राम प्रधान प्रेमा मेहरा, हंसी नेगी, खुशाल बिष्ट, गोविंद सिंह, सूरज अधिकारी, जीवन सिंह नेगी, दर्शन कनवाल, बबलू राठौर, गिरीश जोशी, मनोज पंत, मंजू बिष्टानिया, हंसी नेगी, हेम बहुखंडी, भास्कर बहुखंडी, दीवान मेहरा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रातीघाट में सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
रातीघाट के बाजार क्षेत्र में खुली शराब की दुकान के खिलाफ महिलाओं ने बृहस्पतिवार को मौके पर धरना-प्रदर्शन किया। महिलाओं ने कहा कि शराब की दुकान बंद नहीं होने तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। महिलाओं ने कहा कि दुकान के पास शहीद संजय सिंह बिष्ट इंटर कॉलेज है, ऐसे में वहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। उन्होंने शराब की दुकान को दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग की। इस दौरान ललिता जोशी, हेमा देवी, नीम भट्ट, नीमा जोशी, कमला देवी, पुष्पा देवी, पार्वती देवी, बसंती देवी, पूनम अधिकारी, तुलसी नेगी आदि रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed