सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   KMVN stops supply of commercial gas cylinders in nainital

Nainital: केएमवीएन ने व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की आपूर्ति ठप, होटल-रेस्टोरेंट संचालकों की बढ़ी मुश्किलें

माई सिटी रिपोर्टर Published by: गायत्री जोशी Updated Wed, 11 Mar 2026 10:19 AM IST
विज्ञापन
सार

नैनीताल में कॉमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति पर रोक से होटल कारोबार पर संकट गहराने लगा है जबकि घरेलू सिलिंडर की सीमित सप्लाई से संयुक्त परिवारों की चिंता भी बढ़ गई है।

KMVN stops supply of commercial gas cylinders in nainital
व्यावसायिक गैस सिलिंडर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

 ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते संघर्ष के कारण वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति बाधित हो रही है जिसके परिणामस्वरूप देश भर में कॉमर्शियल एलपीजी सिलिंडरों की आपूर्ति पर अस्थायी रोक लगा दी गई है। इससे पर्यटन नगरी नैनीताल में संकट खड़े होने लगा है। होटलों से डिमांड है लेकिन आपूर्ति नहीं हो रही है। वहीं, घरेलू गैस सिलिंडर की सप्लाई में कमी करने से संयुक्त परिवारों की चिंता बढ़ गई है।

Trending Videos


कुमाऊं मंडल विकास निगम की पूरे कुमाऊं में 49 एजेंसी हैं। इनके माध्यम से 14.2 किलोग्राम के 3.50 लाख इंडियन एलपीजी सिलिंडर की सप्लाई की जाती है। केएमवीएन 19 किलोग्राम के करीब दस हजार सिलिंडर सप्लाई करता है। केवल नैनीताल में 1400 व्यावसायिक सिलिंडर की सप्लाई है। अब उन्होंने पूरे कुमाऊं में व्यावसायिक सिलिंडर की सप्लाई पर रोक लगा दी है। ऐसे में होटल संचालकों के सामने चुनौती खड़ी हो गई है। इससे होटल कारोबार पर प्रभाव पड़ेगा और भविष्य में पर्यटकों की संख्या में गिरावट आने से नुकसान उठाना पड़ सकता है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त परिवारों को होगी दिक्कत
पहाड़ से लेकर मैदान तक अभी भी कई संयुक्त परिवार रहते हैं। वहां घरेलू सिलिंडर का इस्तेमाल अधिक मात्रा में होता है। सरकार ने अब 25 दिन में एक बार घरेलू सिलिंडर की डिलीवरी देने की बात कही है। यानी मार्च से अप्रैल तक कुल 12 या 14 सिलिंडर ही एक कनेक्शन पर उपलब्ध होंगे। इससे संयुक्त परिवारों को दिक्कत उठानी पड़ सकती है।

व्यावसायिक सिलिंडर की आपूर्ति पर रोक के संबंध में जिलाधिकारी से वार्ता करेंगे। अगर पूरी तरह रोक लगती है तो दिक्कत खड़ी हो जाएगी। सीजन आ रहा है, पर्यटन बढ़ेगा। बड़े शहरों में रोक का कारण समझ आता है लेकिन नैनीताल में इतनी खपत नहीं है। समस्या न खड़ी हो, इसके लिए उच्च स्तर तक बात करेंगे - दिग्विजय सिंह बिष्ट, अध्यक्ष, होटल एसोसिएशन नैनीताल

व्यावसायिक सिलिंडर की आपूर्ति पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। सिर्फ स्कूल व हॉस्टल में सप्लाई दी जा रही है ताकि विद्यार्थियों को परेशानी न हो। इसके अलावा अन्य सप्लाई पूरे कुमाऊं में बंद कर दी गई है। घरेलू सिलिंडर भी 25 दिन में एक ही बार मिलेगा।-रवि मेहरा, गैस मैनेजर, केएमवीएन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed