सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   young woman from Nainital said that her father had harassed her since childhood

Nainital: पिता की हैवानियत से हो रही इंसानियत शर्मसार, महिला आयोग की जनसुनवाई में रोती युवती ने बयां किया दर्द

माई सिटी रिपोर्टर Published by: गायत्री जोशी Updated Wed, 11 Mar 2026 10:27 AM IST
विज्ञापन
सार

नैनीताल में उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की जनसुनवाई में महिला उत्पीड़न के मार्मिक और हैरान करने वाले मामले सामने आए। पिता से प्रताड़ित नैनीताल निवासी एक युवती का ऐसा मामला सामने आया जिसने रिश्तों को शर्मसार करने के साथ ही सबको झकझोर कर रख दिया।

young woman from Nainital said that her father had harassed her since childhood
महिला आयोग की उपाध्यक्ष सायरा बानो के साथ पुलिस व पीड़ित महिलाएं। - फोटो : स्रोत : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार

नैनीताल में महिला आयोग की जनसुनवाई में मंगलवार महिला उत्पीड़न के मार्मिक और हैरान करने वाले मामले सामने आए। पिता से प्रताड़ित नैनीताल निवासी एक युवती का ऐसा मामला सामने आया जिसने रिश्तों को शर्मसार करने के साथ ही सबको झकझोर कर रख दिया।

Trending Videos

नैनीताल स्थित राज्य अतिथि गृह सभागार में महिला आयोग के सामने 8 प्रकरण आए। नैनीताल निवासी एक युवती ने बताया कि पिता बचपन से उनका उत्पीड़न कर रहे हैं। आरोप लगाया कि उनके पिता दवाएं देकर उनकी सेक्सुअल ग्रूमिंग कर रहे थे। पिता के परिचित भी उनके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास करते हैं। आरोप है कि पिता के साथ उनका भाई भी मिला हुआ है। पिता लिव इन में एक महिला के साथ रह रहे हैं। उन्होंने सारी प्रॉपर्टी भी महिला के बच्चों के नाम कर दी है। पिता युवती को अब घर से चले जाने की धमकी देते हैं। युवती ने कहा कि उसके पास रुपये नहीं है, आठ साल से वह एक घर में बंद है, उसके ऊपर निगरानी की जा रही है। पिता इतने ताकतवर हैं कि वे किसी से नहीं डरते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला आयोग की उपाध्यक्ष सायरा बानो ने प्रकरण में एसएसपी को पत्र लिखने की बात कही। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी। युवती की सुरक्षा के लिए इंतजाम भी किए जाएंगे। महिला आयोग के समक्ष जो भी शिकायतें प्राप्त हुई हैं, उन पर पुलिस विभाग त्वरित जांच करते हुए कार्रवाई करें। इस दौरान आयोग की सदस्य उर्मिला जोशी, कंचन कश्यप, पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद्रा, अपर जिला अधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

महिलाओं ने घरेलू हिंसा की आपबीती बताई
हल्द्वानी से आई मुस्लिम समुदाय की महिला ने बताया कि उनकी चार साल पहले शादी हुई थी। सास ने उनके पति का बिना बताए कहीं और रिश्ता करवा दिया। उनका जबरदस्ती गर्भपात करवा दिया। रानीबाग निवासी महिला ने बताया कि पति उनके साथ मारपीट करते हैं। ससुर ने उन्हें घर से बेदखल कर दिया है। उनकी दो बेटियां हैं, पति तलाक चाहते हैं। तलाक लेने से बच्चों का भविष्य खराब हो जाएगा। भवाली से आईं महिला ने अपनी जेठानी पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मेरे पति जेठानी के बच्चों का खर्च उठाते हैं। मुझे खर्चा भी नहीं देते हैं। पति साथ में नहीं रहने की बात करते हैं। इसके चलते खाने-खर्च, मारपीट और तलाक के केस चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed