Uk: फतेहपुर रेंज में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, युवक की मौत के बाद जंगल में लगाए थे 32 कैमरे
भद्यूनी गांव में युवक की मौत के बाद वन विभाग की ओर से लगाए गए पिंजरे में आखिरकार एक तेंदुआ कैद हो गया। तेंदुए को रानीबाग स्थित रेस्क्यू सेंटर भेज दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वन विभाग की ओर से फतेहपुर रेंज के भद्यूनी गांव में लगाए गए पिंजरे में रविवार रात एक तेंदुआ कैद हो गया। वन्यजीव के हमले में एक युवक की मौत के बाद यहां 32 कैमरे और पांच पिंजरे लगाए गए थे। पकड़े गए तेंदुए को रानीबाग स्थित रेस्क्यू सेंटर भेज दिया गया है।
24 अप्रैल की सुबह भद्यूनी गांव निवासी कमल सिंह बिष्ट का अधखाया शव जंगल में मिला था। वह भाजपा नेता नीरज बिष्ट के भाई थे। ग्रामीणों ने तब वन्यजीव को मारने की मांग करते हुए पूरे दिन प्रदर्शन किया था और सीसीएफ नितिशमणी त्रिपाठी को भी खूब खरी-खोटी सुनाई थी। आश्वासन के बाद किसी तरह देर रात शव का पोस्टमार्टम हुआ। अप्रैल में इस क्षेत्र के आसपास की यह तीसरी घटना थी।
फतेहपुर रेंज के रेंजर प्रदीप असगोला ने बताया कि युवक की मौत के बाद घटनास्थल के आसपास के क्षेत्रों में 32 कैमरे लगाए गए। कैमरों से वन्यजीव के गतिविधि की माॅनीटरिंग करने के बाद पांच पिंजरे भी लगाए गए। रविवार रात डेढ़ बजे पिंजरे में एक तेंदुआ फंसा। फतेहपुर वन रेंज के स्टाफ के साथ ही वन्यजीव विशेषज्ञ डॉ. हिमांशु पांगती, पशु चिकित्सक डॉ. राहुल सती भी मौके पर पहुंचे और तेंदुओं को सफलतापूर्वक रेस्क्यू करते हुए अस्थायी तौर पर रानीबाग रेस्क्यू सेंटर में रखा गया है।