सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Major reshuffle in the state judicial service

Nainital News: राज्य न्यायिक सेवा में बड़े स्तर पर फेरबदल

संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 18 Jun 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Major reshuffle in the state judicial service
विज्ञापन
नैनीताल। उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के आदेशानुसार राज्य न्यायिक सेवा में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार गुप्ता की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के तहत कई अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीशों और सिविल जजों के स्थानांतरण व नई नियुक्तियां की गई हैं।


अधिसूचना के अनुसार, बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों की त्वरित सुनवाई के लिए विशेष पॉक्सो अदालतों में जजों की तैनाती की गई है। इसमें रितेश कुमार श्रीवास्तव द्वितीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, काशीपुर को काशीपुर, ऊधम सिंह नगर में ही अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश/फास्ट ट्रैक विशेष अदालत पॉक्सो एक्ट के रिक्त पद पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जज परिवार न्यायालय टिहरी गढ़वाल अब्दुल कय्यूम को विकासनगर देहरादून में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश/फास्ट ट्रैक विशेष अदालत पॉक्सो एक्ट, अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत कुसुम, टिहरी गढ़वाल को देहरादून में एफटीसी/अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट, अध्यक्ष, स्थायी लोक अदालत, नैनीताल सुधीर तोमर को नैनीताल में ही अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश/फास्ट ट्रैक विशेष अदालत पॉक्सो एक्ट के रिक्त पद पर तैनात किया गया है। हाईकोर्ट ने सिविल जज जूनियर डिवीजन स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। इनमें शंभू नाथ सिंह सेथवाल को ऊधमसिंह नगर से देहरादून स्थानांतरित किया गया है। अनिल कुमार कोरी को जोशीमठ चमोली से द्वाराहाट अल्मोड़ा के रिक्त न्यायालय, प्रतीक मथेला को ऊधमसिंह नगर में सिविल जज जूनियर डिवीजन, अनुराग त्रिपाठी को देहरादून में ही प्रथम अतिरिक्त सिविल जज, प्रतीक्षा केसरवानी को ऊधम सिंह नगर में प्रथम अतिरिक्त सिविल जज, ईशांक को देहरादून में द्वितीय अतिरिक्त सिविल जज, नवीन राणा को देहरादून में ही तृतीय अतिरिक्त सिविल जज, परमिंदर कौर को धुमाकोट पौड़ी गढ़वाल से स्थानांतरित कर हरिद्वार में तृतीय अतिरिक्त सिविल जज, नेहा को सतपुली पौड़ी गढ़वाल से ऊधमसिंह नगर द्वितीय अतिरिक्त सिविल जज, धनिष्ठा आर्या को हरिद्वार में चतुर्थ अतिरिक्त सिविल जज, ज्योति सिंह को हरिद्वार से देहरादून (चतुर्थ अतिरिक्त सिविल जज) भेजा गया है।
विज्ञापन




दूरदराज के क्षेत्रों के लिए कैंप कोर्ट के निर्देश



पर्वतीय और दूरदराज के क्षेत्रों के निवासियों को न्याय के लिए लंबी दूरी तय न करनी पड़े, इसके लिए उच्च न्यायालय ने कई सिविल जजों को नियमित रूप से कैंप कोर्ट आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। लैंसडाउन पौड़ी गढ़वाल के सिविल जज को हर माह के अंतिम सप्ताह में लगातार दो दिनों के लिए धुमाकोट, कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल के सिविल जज माह में दो दिनों के लिए सतपुली, चमोली के सिविल जज महीने में लगातार पांच दिनों के लिए जोशीमठ, टिहरी गढ़वाल के सिविल जज महीने में लगातार तीन दिनों के लिए प्रताप नगर में कैंप कोर्ट का आयोजन करेंगे।



महत्वपूर्ण सिफारिशें और आगामी प्रक्रिया



उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के टिहरी गढ़वाल और नैनीताल के जिला एवं सत्र न्यायाधीशों को उनके संबंधित जिलों में स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष पद का अतिरिक्त कार्यभार सौंपने की सिफारिश की गई है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, टिहरी गढ़वाल नसीम अहमद को सप्ताह में दो दिन टिहरी गढ़वाल के परिवार न्यायालय के न्यायाधीश का अतिरिक्त प्रभार देने की सिफारिश राज्य सरकार को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed