सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   matan-chaval ki dukan ke khiladiyon ko chukana hoga lakhon ki rakam

Nainital News: मटन-चावल शॉप के संचालक को चुकाना होगा लाखों की जीएसटी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
matan-chaval ki dukan ke khiladiyon ko chukana hoga lakhon ki rakam
विज्ञापन
नैनीताल। नयना गांव के पास पहाड़ी मटन-चावल शॉप के संचालक को जीएसटी चुकाना पड़ेगा। विभागीय कार्रवाई के बाद दुकान संचालक ने बीते दिन जीएसटी पंजीकरण करा लिया है। इसके चलते उसे 50 लाख रुपये टर्नओवर के हिसाब से 2.5 लाख रुपये तक जीएसटी चुकाना पड़ेगा।

हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे पर नयना गांव के पास पहाड़ी मटन-चावल की दुकान है। इस दुकान पर बीते दिनों जीएसटी विभाग की टीम ने कार्रवाई की थी। दुकान का जीएसटी पंजीकरण नहीं था। टीम ने दुकान का सालाना 50 लाख रुपये टर्नओवर का आकलन किया था। टीम ने 12 जून तक जीएसटी पंजीकरण कराने के निर्देश दिए थे। विभाग के निरीक्षण व नोटिस के बाद दुकान संचालक ने अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। अब मटन शाप संचालक चंदन सिंह कैड़ा को ग्राहकों को जीएसटी नंबर वाला पक्का बिल देना होगा। असिस्टेंट कमिश्नर प्रकाश त्रिवेदी ने बताया कि मीट-चावल बिक्री पर पांच प्रतिशत टैक्स देय होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed