सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   People were cheated in the name of hotel booking in Kainchi Dham.

Nainital News: कैंची धाम में होटल बुकिंग के नाम पर लोगों से ठगी

संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 31 Mar 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
People were cheated in the name of hotel booking in Kainchi Dham.
विज्ञापन
भवाली। कैंची धाम क्षेत्र में कैंची डिवाइन रीट्रीट नामक होटल के नाम पर फर्जी बुकिंग कर लोगों से ठगी का मामला सामने आया है। जालसाज अज्ञात तरीकों से एडवांस बुकिंग के नाम पर पैसे वसूल रहे हैं जिससे कई लोग ठगी का शिकार हुए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

कैंची धाम रीट्रीट के प्रबंधक ने पुलिस को सौंपी शिकायत में बताया कि उनका होटल अल्मोड़ा रोड पर मल्ला निगलाट में है। इस बीच जालसाज उनके होटल में बुकिंग के नाम पर अलग-अलग नंबरों और तरीकों का इस्तेमाल कर लोगों को झांसे में लेकर ठग रहे हैं। कई लोग इस धोखाधड़ी का शिकार हो चुके हैं। इस फर्जीवाड़े के कारण असली होटल की छवि भी धूमिल हो रही है जिससे उसके कारोबार पर भी असर पड़ रहा है। बताया कि उनके होटल की फर्जी ई-मेल आईडी का ठगी में इस्तेमाल किया गया है। कोतवाल प्रकाश महरा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। लोगों को भी बुकिंग के समय पर जांच करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed