पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   President Droupadi Murmu conferred PVSM on Gajendra Joshi

Uttarakhand: जानिए कौन हैं लेफ्टिनेंट जनरल गजेंद्र जोशी? जिन्हें राष्ट्रपति से मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल

Wed, 01 Jul 2026 10:59 AM IST
Heera आदर्श सिंह, अमर उजाला
आदर्श सिंह, अमर उजाला Published by: Heera Updated Wed, 01 Jul 2026 10:59 AM IST
सार

चंपावत जनपद के लटोली गांव निवासी सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गजेंद्र जोशी को उनकी असाधारण सैन्य सेवाओं के लिए 29 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परम विशिष्ट सेवा मेडल (पीवीएसएम) से सम्मानित किया। यह देश का एक प्रतिष्ठित सैन्य सम्मान है।

विज्ञापन
President Droupadi Murmu conferred PVSM on Gajendra Joshi
सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने दिया परम विशिष्ट सेवा मेडल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंपावत जनपद के लटोली गांव निवासी भारतीय सेना के सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गजेंद्र जोशी को देश के प्रति उनकी असाधारण एवं विशिष्ट सैन्य सेवाओं के लिए विशिष्ट सेवा मेडल मिला है। 29 जून को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा परम विशिष्ट सेवा मेडल (पीएवीएसएम) से अलंकृत किया।

विज्ञापन


लेफ्टिनेंट जनरल गजेंद्र ने अपने दीर्घ सैन्य जीवन में श्रीलंका में ऑपरेशन पवन, पूर्वोत्तर भारत में आतंकवाद विरोधी अभियानों और जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन रक्षक सहित अनेक महत्वपूर्ण सैन्य अभियानों में उल्लेखनीय नेतृत्व प्रदान किया। उन्होंने भारतीय सेना की प्रतिष्ठित स्ट्राइक वन कोर के कमांडर तथा महू स्थित इन्फैंट्री स्कूल के कमांडेंट के रूप में भी महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। इससे पूर्व उन्हें उत्कृष्ट सैन्य सेवाओं के लिए अति विशिष्ट सेवा मेडल और सेना मेडल से भी सम्मानित किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed