Uttarakhand Weather: मौसम ने ली करवट, तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट जारी
उत्तराखंड में मई के महीने में भी मौसम लगातार करवट बदल रहा है। मैदान विभाग ने तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि को लेकर यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मई के महीने में भी गर्मी बढ़ने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को धूप खिलने के साथ दिन में बादल भी छाए रहे। मौसम में बदलाव की वजह से पारा 40 डिग्री से नीचे ही जा रहा है। मंगलवार से फिर मौसम बदल रहा है। मौसम विभाग ने पहाड़ से लेकर मैदान तक एक बार फिर बारिश और तेज हवा के लिए यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सोमवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री और न्यूनतम 22.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 20.7 और न्यूनतम 11.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
ऑरेंज अलर्ट: बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं ओलावृष्टि के साथ ही 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इस दौरान बारिश के तीव्र दौर रहेंगे।
यलो अलर्ट: पर्वतीय जिलों में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ अत्यधिक तेज हवा चलने की चेतावनी है। मैदानी इलाकों में गर्जन, आकाशीय बिजली चमकने के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे से लेकर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक हवा चलेंगी।