सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Rekha Arya addressed the multipurpose camp based on the theme Chaar Saal Bemisal

सरकार के चार साल: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या बोलीं- सीएम के नेतृत्व में हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा उत्तराखंड

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Tue, 24 Mar 2026 10:35 AM IST
विज्ञापन
सार

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि पिछले चार वर्षों में राज्य की अर्थव्यवस्था डेढ़ गुना बढ़ी है और सीएम धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड लगातार विकास कर रहा है।

Rekha Arya addressed the multipurpose camp based on the theme Chaar Saal Bemisal
ब्लॉक सभागार में आयोजित बहुउद्देशिय शिविर में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरित की। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

 कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को विकास खंड सभागार में जन-जन की सरकार- चार साल बेमिसाल थीम पर आधारित बहुउद्देशीय शिविर को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड लगातार तरक्की कर रहा है। भविष्य में यह देश के प्रथम राज्यों की श्रेणी में गिना जाएगा। आर्या ने राज्य में वात्सल्य योजना, महिलाओं के लिए तीस फीसदी क्षैतिज आरक्षण और खिलाड़ियों को चार फीसदी आरक्षण देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि पिछले चार वर्षों में राज्य की अर्थव्यवस्था डेढ़ गुना बढ़ी है।

Trending Videos


एसडीजी रैंकिंग में उत्तराखंड देश में पहले स्थान पर आया है। कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड सरकार की उपलब्धियों से संबंधित ‘संकल्प से सिद्धि: विकसित उत्तराखंड’ पुस्तक का विमोचन भी किया गया। स्वास्थ्य, उद्योग, रेशम, कृषि, आयुर्वेद, होम्योपैथिक, शहरी विकास, पशुपालन और समाज कल्याण विभागों ने प्रदर्शनी लगाई। इस अवसर पर दायित्वधारी रेनू अधिकारी, दीपक महरा, सुरेश चंद्र भट्ट, महापौर गजराज बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख मंजू गौड़ और पार्टी जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने भी संबोधित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed