सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Rescue centers are running out of tiger and leopard enclosures.

Nainital News: रेस्क्यू सेंटर में कम पड़ने लगे बाघ, तेंदुए के बाड़े

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Rescue centers are running out of tiger and leopard enclosures.
विज्ञापन
रामनगर। सीटीआर के ढेला रेंज स्थित रेस्क्यू सेंटर में बाघ, तेंदुओं के लिए अब जगह कम पड़ने लगी है। बीते कुछ सालों में कुनबा बढ़ने के साथ ही बाघ जंगलों के सीमावर्ती क्षेत्रों तक अपना इलाका बना रहे हैं तेंदुओं को जंगल से बाहर खदेड़ रहे हैं। ऐसे में तेंदुए और बाघ दोनों ही मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इसके बाद मानव के लिए हिंसक हो चुके जानवरों को रेस्क्यू सेंटर भेजा जा रहा है लेकिन वहां बाड़ों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से उन्हें आजादी नहीं मिल पा रही है। सीटीआर के ढेला रेंज स्थित रेस्क्यू सेंटर में 15 बाघ, 15 तेंदुए के बाड़े बनाए गए हैं। बाघों का बाड़ा 500 जबकि तेंदुए का बाड़ा 250 वर्ग मीटर में है। वर्तमान में इन बाड़ों में 16 तेंदुए और 14 बाघ हैं। तेंदुए के बाड़े कम हो गए हैं जबकि बाघ के बाड़े भी फुल होने को हैं। सीटीआर के उपनिदेशक राहुल मिश्रा ने बताया कि 10 और बाड़े बनाने के लिए भारत सरकार से अनुमति मिल गई है।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed