सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   School bus fares will not increase, Transport Commissioner says parents will not face any additional burden

Uk: स्कूल बसों का नहीं बढ़ेगा किराया, परिवहन आयुक्त बोले-अभिभावकों की जेब पर नहीं पड़ेगा अतिरिक्त भार

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Thu, 02 Apr 2026 10:28 AM IST
विज्ञापन
सार

राज्य परिवहन प्राधिकरण के स्कूल बस किराया बढ़ाने के फैसले पर अब पुनर्विचार किया जा रहा है जिससे अभिभावकों को राहत मिलने की उम्मीद है।

School bus fares will not increase, Transport Commissioner says parents will not face any additional burden
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार

छोटे शहरों में स्कूल की बसों का किराया नहीं बढ़ेगा। राज्य परिवहन प्राधिकरण की ओर से स्कूल बसों के किराये संबंध में संशोधित आदेश जारी किया जाएगा। संभव है कि अगले कुछ दिनों के भीतर ही यह आदेश जारी हो जाएगा जिससे नए शैक्षणिक सत्र में अभिभावकों की जेब पर असर न पड़े।राज्य परिवहन प्राधिकरण की 25 मार्च को देहरादून में हुई बैठक में स्कूल बसों का न्यूनतम किराया 2200 रुपये तय कर दिया गया था।

Trending Videos


अमर उजाला ने सबसे पहले इस मुद्दे को उठाकर लगातार अभियान चलाया गया। इसके माध्यम से बताया गया कि परिवहन प्राधिकरण के आदेश के बाद किस तरह अभिभावकों को महंगाई की मार झेलनी पड़ेगी और खास तौर पर छोटे शहरों के लोगों को कैसे परेशानी उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूली बसों का किराया बढ़ाने के लिए अभी तक कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। छोटे शहरों के स्कूली बसों के किराये में किसी तरह की वृद्धि नहीं की जाएगी। राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) की बैठक में जो भी फैसले हुए हैं उसके आदेश दो से तीन दिन में जारी कर दिए जाएंगे। अभिभावकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। - बृजेश कुमार संत, परिवहन आयुक्त उत्तराखंड शासन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed