सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   SDM narrowly escapes stampede in Ramnagar after illegal mining vehicles go out of control

Ramnagar: अवैध खनन पर छापा मारते समय वाहनों के बेकाबू होने से भगदड़, ट्रैक्टर ट्रॉली से बाल-बाल बचे एसडीएम

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Thu, 02 Apr 2026 10:14 AM IST
विज्ञापन
सार

तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अंतर्गत कोसी नदी में अवैध खनन की शिकायत पर प्रशासनिक टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान भगदड़ में एक ट्रैक्टर ट्रॉली अचानक एसडीएम के सामने आ गई जिसमें वे बाल-बाल बच गए।

SDM narrowly escapes stampede in Ramnagar after illegal mining vehicles go out of control
रामनगर अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुची टीम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अंतर्गत कोसी नदी में अवैध खनन की शिकायत पर बुधवार को खनन समिति ने बंजारी गेट नंबर दो पर छापा मारा। इस दौरान खनन से भरे वाहन भगाने के प्रयास में एक ट्रैक्टर ट्रॉली अचानक एसडीएम गोपाल सिंह चौहान के ठीक सामने आई गई जिसमें वह बाल-बाल बच गए। घटना से मौके पर खलबली मच गई। मामले में तहरीर नहीं सौंपी गई है। लंबे समय से कोसी नदी में अवैध खनन की सूचना पर खनन समिति ने कार्रवाई की योजना बनाई। इसके लिए बुधवार को परिवहन, प्रशासन, पुलिस, वन विभाग, वन निगम की टीम अचानक कोसी के बंजारी गेट नंबर दो पर पहुंच गई। टीम के वाहन देखते ही अवैध खनन कर रहे लोगों में खलबली मच गई। वहां काफी संख्या में छोटे-बड़े वाहनों से अवैध खनन हो रहा था।

Trending Videos


इससे मौके पर भगदड़ मची तो हर कोई वाहन लेकर भागने की कोशिश करने लगा। इसी बीच रास्ते पर खड़े एसडीएम गौपाल सिंह चौहान की तरफ एक ट्रैक्टर ट्रॉली तेजी से आई। सामने ट्रॉली आते देख उन्होंने किसी तरह ट्रैक्टर के सामने से हटकर अपनी जान बचाई। टीम ने तमाम वाहनों को रोक लिया। हालांकि कई चालक वाहनों को मौके पर छोड़कर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed