सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sewer line damaged during construction work; sewage water accumulated at the construction site.

Nainital News: निर्माण कार्य के दौरान सीवर लाइन क्षतिग्रस्त, निर्माण स्थल पर भरा सीवर का पानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Sewer line damaged during construction work; sewage water accumulated at the construction site.
विज्ञापन
नैनीताल। मल्लीताल स्थित बीडी पांडे अस्पताल की भूमि पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान सीवर लाइन क्षतिग्रस्त हो गई जिससे गंदा पानी निर्माणाधीन स्थल पर पहुंच गया। सीवर लीकेज होने से आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध फैल गई। जानकारी के अनुसार निर्माण कार्य के दौरान सीवर लाइन को नुकसान पहुंचने से गंदा पानी लगातार साइट पर बहने लगा। इससे कार्यस्थल पर काम कर रहे श्रमिकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सीवर की बदबू के कारण आसपास रहने वाले लोगों और राहगीरों को भी परेशानी हुई। मंडी परिषद के सहायक अभियंता मोदित जोशी ने बताया कि सीवर लाइन टूटने की जानकारी जल संस्थान को दे दी गई है। जल संस्थान के सहायक अभियंता अंशुल ओझा ने बताया कि क्षतिग्रस्त लाइन को जोड़ने के लिए कार्यदायी संस्था को आवश्यक पाइप उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जल्द सीवर व्यवस्था को सामान्य कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed