सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Slogans were raised on the road, we don't want bars, we want schools.

Nainital News: सड़क पर नारेबाजी, मधुशाला नहीं, पाठशाला चाहिए के लगे नारे

संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 31 Mar 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Slogans were raised on the road, we don't want bars, we want schools.
विज्ञापन
नैनीताल। मंगोली क्षेत्र में प्रस्तावित शराब की दुकान के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध तेज होता जा रहा है। सोमवार को दूसरे दिन भी महिलाओं ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैठकर विरोध जताया और स्पष्ट किया कि वे किसी भी कीमत पर क्षेत्र में शराब की दुकान नहीं खुलने देंगे।
Trending Videos


सोमवार को मंगोली में महिलाओं ने एक स्वर में कहा, गांव में मधुशाला नहीं, पाठशाला चाहिए। लोगों ने प्रशासन से इस प्रस्ताव को तत्काल निरस्त करने की मांग की। उनका कहना है कि मंगोली में शराब की दुकान खुलने से माहौल बिगड़ने की आशंका है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित दुकान के पास ही एक स्कूल स्थित है, ऐसे में यहां शराब की दुकान खोलना गलत है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि पूर्व में भी इस प्रस्ताव का विरोध दर्ज कराया जा चुका है। महिलाओं ने मंगलवार को नैनीताल जिला मुख्यालय पहुंचकर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी। इस दौरान प्रधान प्रेमा मेहरा, खुशाल बिष्ट, गोविंद सिंह, सूरज अधिकारी, हंसी नेगी, हेम बहुखंडी, भास्कर बहुखंडी, जीवन सिंह नेगी, दर्शन कनवाल, बबलू राठौर, गिरिश जोशी, मनोज पंत समेत बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed