सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Solving problems in Chakluva's camp

Nainital News: चकलुवा के शिविर में समस्याओं का समाधान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Solving problems in Chakluva's camp
विज्ञापन
कालाढूंगी। राउमावि देवीपुरा के चकलुवा मैदान में मंगलवार को बहुउद्देशीय शिविर में कालाढूंगी एसडीएम विपिन चंद्र पंत ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। शिविर में एसडीएम पंत ने कई मामलों का तत्काल निस्तारण किया। कई समस्याओं को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। एसडीएम पंत ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप ऐसे शिविरों का मुख्य उद्देश्य जनता को राहत पहुंचाना और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना है। दायित्वधारी सुरेश भट्ट, पूरन चंद्र ने सरकार की उपलब्धियों से जनता को अवगत कराया। इस दौरान 117 से अधिक समस्याएं पटल पर पहुंचीं। यहां तमाम विभागों ने स्टॉल भी लगाए। यहां विधायक प्रतिनिधि विकास भगत, तहसीलदार ईश्वर सिंह भीमा, ब्लॉक प्रमुख मनीषा जंतवाल, पालिकाध्यक्ष रेखा कत्यूरा, मंडल अध्यक्ष विक्रम जंतवाल, जिला पंचायत सदस्य अनीता आर्या आदि मौजूद रहीं।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed