सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   SSP Ajay Ganapati inspected India-Nepal border in Khatima

भारत-नेपाल सीमा का एसएसपी ने किया निरीक्षण: खटीमा के झनकईया थाना पहुंचे अजय गणपति, चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं

संवाद न्यूज एजेंसी, उधम सिंह नगर Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Sat, 07 Mar 2026 09:48 PM IST
विज्ञापन
सार

एसएसपी अजय गणपति ने झनकईया थाना और भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाकर उनकी समस्याएं सुनीं और पुलिस व एसएसबी को समन्वय बढ़ाकर सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश दिए।

SSP Ajay Ganapati inspected India-Nepal border in Khatima
भारत नेपाल सीमा का एसएसपी ने किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

एसएसपी अजय गणपति ने शनिवार शाम को थाना झनकईया और भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा। साथ ही ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाकर जनसंवाद किया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी  थाना परिसर की व्यवस्थाओं, कार्यालय अभिलेखों, पुलिस कर्मियों की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया।
Trending Videos


एसएसपी अजय गणपति ने थाना झनकईया पहुंचकर थाना परिसर, थाना कार्यालय, मैस और कर्मचारी बैरकों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने लंबित अभियोगों की समीक्षा की। उन्होंने विवेचकों को निर्देशित किया कि सभी मुकदमों का निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने झनकईया क्षेत्र के भारत-नेपाल सीमा से सटे ग्राम सिसैया और मेलाघाट के नावघाट क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने क्षेत्र के पूर्व व वर्तमान ग्राम प्रधानों, व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाकर जनसंवाद किया। ग्रामीणों ने सीमा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न समस्याओं और सुझावों से एसएसपी को अवगत कराया। जिनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। भ्रमण के दौरान एसएसपी ने सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों और जवानों के साथ बैठक कर सीमा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, गश्त व्यवस्था व आपसी समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखने और पुलिस व एसएसबी के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए। एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना और आमजन के साथ निरंतर संवाद बनाए रखना भी आवश्यक है, जिससे क्षेत्र में शांति व कानून व्यवस्था को प्रभावी ढंग से बनाए रखा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed