सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Supreme Court will hear the Banbhulpura railway land case today

बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण: आज होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, जिला प्रशासन पेश करेगा रिपोर्ट; पुलिस अलर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Tue, 28 Apr 2026 09:48 AM IST
विज्ञापन
सार

बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण की सुनवाई मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में होनी है जिसमें जिला प्रशासन अपनी आख्या पेश की जानी है। अधिकारी सुनवाई के लिए  दिल्ली रवाना हो गए हैं।

Supreme Court will hear the Banbhulpura railway land case today
बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण की विवादित भूमि। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। इसमें जिला प्रशासन की ओर से पूर्व में दिए गए आदेशों के क्रम में आख्या पेश की जानी है। अधिकारी सुनवाई के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं।

Trending Videos

रेलवे भूमि प्रकरण में फरवरी में हुई सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने अतिक्रमित भूमि के दायरे में आने वाले लोगों के पीएम आवास योजना के फॉर्म भरने के लिए 19 मार्च से कैंप लगाने के निर्देश दिए थे। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में लगे कैंप में 6988 फॉर्म प्राप्त हुए। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिला प्रशासन और नगर निगम की ओर से आख्या तैयार की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अलर्ट, पीएसी के साथ फायर बिग्रेड भी तैनात

रेलवे भूमि प्रकरण में सुनवाई के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस अलर्ट है। क्षेत्र में सीओ, थानाध्यक्ष, चौकी इंचार्ज समेत पीएसी, फायर बिग्रेड की तैनाती की जा रही है। साथ ही सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर है। माहौल खराब करने वालों से सख्ती से निपटने की तैयारी की जा रही है।

मंगलवार सुबह फोर्स तैनात कर दी जाएगी। सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी और माहौल खराब करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। - डॉ.मंजुनाथ टीसी, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed