सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   trailer collided with a roadways bus, leaving the injured conductor trapped inside the bus for an hour

Haldwani: ट्राला ने रोडवेज बस को मारी टक्कर, एक घंटे बस में फंसा रहा घायल परिचालक; यात्रियों में मची चीख पुकार

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Tue, 28 Apr 2026 09:37 AM IST
विज्ञापन
सार

काशीपुर-रामनगर मार्ग पर देहरादून से नैनीताल जा रही काठगोदाम डिपो की बस को अनियंत्रित ट्राला ने टक्कर मार दी जिससे अफरा-तफरी मच गई।
हादसे में परिचालक करीब एक घंटे तक बस में फंसा रहा जिसे जेसीबी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

trailer collided with a roadways bus, leaving the injured conductor trapped inside the bus for an hour
देहरादून मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त रोडवेज बस। - फोटो : स्रोत: यात्री
विज्ञापन

विस्तार

 देहरादून से नैनीताल जा रही काठगोदाम डिपो की बस को काशीपुर-रामनगर के बीच हल्दुआ में अनियंत्रित ट्राला ने टक्कर मार दी। हादसे में बस का परिचालक करीब एक घंटे तक वाहन में फंसा रहा। बाद में उसे जेसीबी की मदद से निकाला गया।

Trending Videos

सोमवार सुबह चार बजे हुए हादसे से बस के शीशे टूट गए। यात्रियों में चीख पुकार मच गई। दुर्घटना के बाद ट्राला चालक वाहन से कूदकर भाग गया। बस के चालक पिंटू सिंह, परिचालक विवेक के साथ ही यात्रियों को मामूली चोटें आई। बस में सवार ड्यूटी पर लौट रहा परिचालक हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गया। वह करीब एक घंटे तक वाहन में फंसा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसके कूल्हे की हड्डी टूट गई। जेसीबी की मदद से उसे निकालकर काशीपुर के सरकारी अस्पताल ले लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर किया गया था। उसका काशीपुर के निजी चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। एआरएम गणेश पंत ने अस्पताल पहुंचकर हिमांशु का हाल जाना।

वाहन में फंसा रहा परिचालक, जेसीबी से निकाला

काठगोदाम डिपो में तैनात परिचालक देहरादून निवासी हिमांशु का इसी साल फरवरी में विवाह हुआ है। छुट्टी के बाद वह ड्यूटी के लिए घर से लौट रहा था। हल्दुआ में ट्राला चालक की लापरवाही से उसकी जान पर बन आई। रोडवेज प्रबंधन ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। बता दें कि इससे पहले शनिवार को भी काठगोदाम डिपो की दिल्ली से लौट रही रोडवेज बस हापुड़ के पास ट्रक से टकरा गई थी। इसमें भी पांच-छह यात्री चोटिल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed