सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The beat of the huge drum resonates in the Maa Naina Devi temple.

Nainital News: मां नयना देवी मंदिर में गूंज रही विशाल नगाड़े की थाप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
The beat of the huge drum resonates in the Maa Naina Devi temple.
विज्ञापन
नैनीताल। मां नयना देवी मंदिर में इन दिनों एक विशालकाय नगाड़ा श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ है। लगभग पांच फीट व्यास वाले इस नगाड़े को एक अज्ञात श्रद्धालु ने मंदिर को दान किया है। अमर उदय ट्रस्ट के प्रशासनिक अधिकारी शैलेंद्र मेलकानी ने बताया कि दानदाता की इच्छानुसार उनका नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि यह नगाड़ा अपने विशाल आकार के साथ-साथ प्रभावशाली ध्वनि के लिए भी जाना जाता है। इस नगाड़े का उपयोग मां की भव्य आरती और विशेष उत्सवों के दौरान किया जा रहा है। इसकी गूंज पूरे नैनीताल नगर में भक्ति का संचार करती है। मंदिर आने वाले श्रद्धालु नगाड़े की विशालता को देखकर अचंभित हैं और इसके साथ तस्वीरें लेना पसंद कर रहे हैं।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed