सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The largest planet in the solar system will be closest to Earth this month

Uk: सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह इस महीने पृथ्वी के सबसे करीब, 10 जनवरी की रात अपोजिशन में होगा बृहस्पति

गिरीश रंजन तिवारी Published by: गायत्री जोशी Updated Sat, 10 Jan 2026 10:08 AM IST
विज्ञापन
सार

इस महीने सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति पृथ्वी के सबसे करीब आकर 10 जनवरी की रात अपोजिशन में पूरी रात बहुत बड़ा और चमकदार नजर आएगा।

The largest planet in the solar system will be closest to Earth this month
अपने चार प्रमुख चंद्रमाओं के साथ बृहस्पति
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

 हमारे सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह इस महीने पृथ्वी के बहुत करीब है। 10 जनवरी की रात यह पृथ्वी के सर्वाधिक नजदीक होगा और पूरी रात बहुत बड़ा और चमकदार नजर आएगा। इस दौरान बृहस्पति अपोजिशन में यानी सूरज के ठीक सामने होगा और सबसे ज्यादा चमकेगा। इसकी चमक 2.7 तक पहुंच जाएगी। ग्रह का डिस्क लगभग 45.6 आर्कसेकंड तक फैला होगा जिससे बृहस्पति को आम लोगों के लिए भी देखना आसान हो जाएगा।

Trending Videos

बृहस्पति पूरी रात, सूर्यास्त से सूर्योदय तक दिखाई देगा। आधी रात के आसपास आकाश में मिथुन तारामंडल में अपने सबसे ऊंचे बिंदु पर पहुंचेगा। इस रात इसे देखने के लिए किसी उपकरण की जरूरत नहीं है। बृहस्पति नग्न आंखों से ही बहुत चमकीला और स्पष्ट नजर आएगा। अंतरिक्ष विज्ञान के जानकार और एस्ट्रो फोटोग्राफर प्रमोद सिंह खाती ने बताया कि सामान्य दूरबीन या छोटा टेलीस्कोप प्रयोग करें तो इसके पास चार छोटे बिंदुओं के रूप में इसके चार चंद्रमा-आयो, यूरोपा, गैनीमीड और कैलिस्टो भी देखे जा सकते हैं जिन्हें गैलीलियन चंद्रमा कहा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चंद्रमा कभी स्थिर नहीं रहते, लगातार अपनी स्थिति बदलते रहते हैं। ग्रह के पीछे छुप जाते हैं या उसके सामने से गुजरते हैं। अगर चार के बजाय सिर्फ तीन चंद्रमा ही दिखाई दें तो आश्चर्य नहीं, उनमें से एक इस विशाल ग्रह के पीछे की ओर से चक्कर लगा रहा होता है।

बृहस्पति के ये चार चांद ज्यादा मशहूर हैं, जबकि बृहस्पति के 97 ज्ञात चंद्रमा हैं। बाकी बहुत छोटे और धुंधले हैं, जो केवल शक्तिशाली टेलीस्कोप से ही देखे जा सकते हैं। लंबे समय तक तक, बृहस्पति सबसे ज्यादा चंद्रमा वाला ग्रह माना जाता था लेकिन नए चन्द्रमाओं की खोज के बाद शनि सर्वाधिक चांद वाला ग्रह बना गया जिनकी कुल संख्या 274 है। 2025 में शनि के 128 नए छोटे चांदों की खोज और पुष्टि हुई। इस मामले में बृहस्पति दूसरे स्थान पर है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed