{"_id":"6a683f19a6568e0a5b0dfc71","slug":"the-old-leopard-will-not-return-to-the-forest-in-ramnagar-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: कोसी रेंज का बुज़ुर्ग तेंदुआ...जंगल भेजना खतरनाक, अब विभाग की देखरेख में होगा जीवन-यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: कोसी रेंज का बुज़ुर्ग तेंदुआ...जंगल भेजना खतरनाक, अब विभाग की देखरेख में होगा जीवन-यापन
Tue, 28 Jul 2026 11:03 AM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर
अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर
Published by: Heera
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:03 AM IST
सार
रामनगर के कोसी रेंज स्थित रेस्क्यू सेंटर में बंद हमलावर तेंदुआ अब जंगल नहीं भेजा जाएगा। उसके दांत और पंजे घिस चुके हैं, जिससे जंगल में छोड़ने पर इंसानों के साथ संघर्ष की आशंका है। इसलिए वन विभाग अब उसकी स्थायी देखभाल करेगा।
विज्ञापन
तेंदुआ।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वन प्रभाग रामनगर के कोसी रेंज स्थित रेस्क्यू सेंटर में बीते एक माह से कैद हमलावर तेंदुआ अब अपने प्राकृतिक आवास में नहीं जा सकेगा। वनकर्मियों की जांच में पता चला कि तेंदुए की उम्र 11 साल से अधिक है। उसके पंजे और दांत घिस चुके हैं। उसे दोबारा जंगल में छोड़ने पर मानव वन्यजीव संघर्ष होने की आशंका है। अब उसकी देखभाल वन विभाग करेगा।
विज्ञापन
पिछले महीने कोटा रेंज स्थित ग्राम चोपड़ा में घर के पीछे पानी लेने गई महिला पर तेंदुए ने हमला किया था। परिजनों की मदद से महिला को अस्पताल में भर्ती कराया था। घटना के बाद वन विभाग ने पिंजरा लगाकर तेंदुए को रेस्क्यू कर लिया। इसके बाद उसे कोसी रेंज के रेस्क्यू सेंटर में रखा गया। लगभग एक माह से तेंदुआ वनकर्मियों की देखरेख में है।
विज्ञापन
जांच के दौरान उसकी उम्र 11 से अधिक होने, पंजे और दांतों के घिसने का पता चला है।