सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The system failed in front of the huge crowd in Nainital, haphazardly parked vehicles increased the problem.

Nainital News: नैनीताल में भारी भीड़ के आगे सिस्टम फेल, बेतरतीब खड़े वाहनों ने बढ़ाई मुसीबत

संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 29 Mar 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
The system failed in front of the huge crowd in Nainital, haphazardly parked vehicles increased the problem.
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल में शनिवार को सप्ताहांत की भारी भीड़ ने पुलिस के तमाम दावों और डायवर्जन प्लान की पोल खोलकर रख दी। शहर के मुख्य तिराहे-चौराहों से लेकर संकरी सड़कों तक दिनभर वाहन रेंगते रहे। इससे न केवल स्थानीय लोगों बल्कि दूर-दराज से आए सैलानियों को भी भारी फजीहत का सामना करना पड़ा।
Trending Videos


शनिवार सुबह से ही नैनीताल की ओर पर्यटकों के वाहनों का तांता लग गया। चीना बाबा तिराहे से लेकर बीडी पांडे अस्पताल तिराहे तक की स्थिति सबसे खराब रही जहां हर पांच मिनट में जाम के चलते वाहनों के पहिये थमते रहे। अपर माॅलरोड पर पर्यटकों के वाहनों की बेतरतीब पार्किंग ने कोढ़ में खाज का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की सख्ती के बावजूद कई स्थानों पर वाहन जहां-तहां खड़े देखे गए जिससे यातायात का दबाव और बढ़ गया। केव गार्डन, स्नोव्यू पॉइंट, पंगोट और हिमालय दर्शन जैसे प्रमुख स्थलों पर पर्यटकों की जबरदस्त भीड़ उमड़ी। नैनीझील में नौकायन के लिए भी सुबह से ही कतारें लगी रहीं। सैलानियों की भीड़ से पर्यटन कारोबारियों को बड़ी राहत मिली है लेकिन ट्रैफिक ने शहर की छवि पर विपरीत असर डाला। कई हादसों की चेतावनी के बावजूद दोपहिया चालक नियमों को ताक पर रखकर वन-वे जोन में दौड़ते नजर आए।
शाम होते-होते तल्लीताल डांठ चौराहे पर स्थिति इतनी बेकाबू हो गई कि यातायात को सुचारू करने में पुलिस और सीपीयू कर्मियों के पसीने छूट गए। संकरी सड़कों पर घंटों फंसे वाहनों के कारण स्थानीय लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो गया। प्रशासन के डायवर्जन प्लान जमीनी हकीकत के आगे पूरी तरह बेअसर साबित हुए।
एसपी जगदीश चंद्रा ने कहा अवैध पार्किंग में पार्क वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed