फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   theft in the medical college adjacent to the police station in haldwani

UK: पुलिस चौकी से 60 मीटर...फिर भी नकाबपोशों ने उड़ाए लाखों, डॉक्टरों के घर चोरी की हैरान करने वाली वारदात

Thu, 16 Jul 2026 12:50 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Thu, 16 Jul 2026 12:50 PM IST
सार

बेखौफ चोरों ने राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस चौकी से महज 60 मीटर की दूरी पर स्थित दो डॉक्टरों के बंद सरकारी आवासों के ताले तोड़कर तीन नकाबपोश चोरों ने करीब चार लाख रुपये के जेवरात और 80 हजार नकदी उड़ा दी।

विज्ञापन
theft in the medical college adjacent to the police station in haldwani
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस की मुस्तैदी और सुरक्षा दावों की पोल खोलते हुए बेखौफ चोरों ने राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस चौकी से महज 60 मीटर की दूरी पर स्थित दो डॉक्टरों के बंद सरकारी आवासों के ताले तोड़कर तीन नकाबपोश चोरों ने करीब चार लाख रुपये के जेवरात और 80 हजार नकदी उड़ा दी। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई इस चोरी से परिसर में खलबली है। मामले के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई हैं।

विज्ञापन


डेंटल चिकित्सक समीर पांडे और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.प्रेरणा चमोली कॉलेज परिसर में ब्लॉक के टाइप फोर के आवास नंबर तीन और पांच में रहते हैं। 13 जुलाई की देर रात 2:20 बजे चार परिसर में दाखिल हुए। प्रथम तल में पांडे के आवास में जाने के बाद तीन युवकों ने सामने वाले दूसरे आवास के दरवाजे का कुंडा लगा दिया। पांडे के घर से सोने की दो चेन, तीन अंगूठी, कान की तीन जोड़ी बाली, एक मंगलसूत्र, पांच हजार नकदी, चांदी की पायल और सिक्के पर्स में डालकर ले गए। इसके बाद चोर दूसरे तल पर स्थित डॉ.प्रेरणा के आवास पर पहुंचे और ताले तोड़ वहां से करीब चार तोला सोने के जेवरात और 75 हजार रुपये चुरा ले गए।
विज्ञापन


डॉ.प्रेरणा परिवार के साथ दिल्ली गई थी जबकि डॉ.पांडे स्वास्थ्य कारणों से घर से परिवार के साथ बाहर हैं। मंगलवार शाम घर लौटने के बाद घटना का पता चला। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना कर साक्ष्य जुटाए। बुधवार को चिकित्सकों ने हल्द्वानी कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज परिसर में सुरक्षा होगी सख्त, बिना आईडी नहीं मिलेगा प्रवेश
मेडिकल कॉलेज परिसर में दो डॉक्टरों के आवास पर हुई चोरी की घटना के बाद कॉलेज प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी करने का फैसला लिया है। प्राचार्य डॉ. जीएस तितियाल ने परिसर में रहने वाले सभी स्टाफ और कर्मचारियों की बैठक बुलाई, जिसमें सुरक्षा गार्ड भी मौजूद रहे।


शाम को हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि अब बिना वैध पहचान पत्र (आईडी कार्ड) के किसी भी व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बरेली रोड और रामपुर रोड स्थित दोनों प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा। साथ ही तय किया गया कि यदि कोई बाहरी या अनजान व्यक्ति परिसर में प्रवेश करना चाहता है, तो उसे यह बताना होगा कि वह किससे मिलने आया है। संबंधित व्यक्ति से पुष्टि होने के बाद ही उसे प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। यही नहीं रामपुर रोड सुबह कालेज की बस के लिए और स्टाफ के लिए खुलेगा। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज परिसर में किसी भी निर्माण कार्य के लिए आने वाले मजदूरों का पुलिस सत्यापन संबंधित ठेकेदार द्वारा कराना अनिवार्य होगा। प्राचार्य ने सुरक्षा गार्डों को पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश भी दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed